लाइव न्यूज़ :

भारतीय शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने पर विचार कर रही है यात्रा ऑनलाइन

By भाषा | Updated: September 17, 2021 00:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 सितंबर ऑनलाइन ट्रेवल कंपनी यात्रा ऑनलाइन इंक ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह भारतीय बाजार में अपनी अनुषंगी कंपनी को सूचीबद्ध करने पर विचार कर रही है। इसके साथ ही वह अमेरिकी शेयर बाजार नैस्डैक में भी सूचीबद्ध रहेगी।

यात्रा ऑनलाइन ने एक बयान में कहा कि कंपनी का मानना है कि भारतीय बाजार में सूचीबद्ध होने के संभावित लाभ में अतिरिक्त पूंजी समूह तक पहुंच सुनिश्चित हो सकेगी। भारत के खुदरा और संस्थागत निवेशक भी उससे जुड़ सकेंगे, जो पहले से उसके व्यवसाय और ब्रांड से परिचित हैं लेकिन उनके लिये वर्तमान में अमेरिकी बाजारों में भाग लेने पर प्रतिबंध है।

कंपनी का मानना है कि इससे उसके अमेरिका के शेयरधारकों के लिये अतिरिक्त मूल्य का सृजन होगा। इसके अलावा एक बेहतर शेयर उपलब्ध होगा जिसका इस्तेमाल भारत में विलय एवं अधिग्रहण में भी किया जा सकेगा।

कंपनी ने बयान में कहा है कि उसने इस संबंध में मूल्यांकन के लिये प्रमुख भारतीय वित्तीय सलाहकारों को काम पर लगाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें