लाइव न्यूज़ :

यामाहा ने नया स्कूटर एरॉक्स 155 उतारा, कीमत 1.29 लाख रुपये

By भाषा | Updated: September 21, 2021 18:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 सितंबर इंडिया यामाहा मोटर ने मंगलवार को देश में अपना नया 155 सीसी का स्कूटर मॉडल एरॉक्स- 155 पेश किया। इसकी दिल्ली शोरूम में कीमत 1.29 लाख रुपये है।

जापान की दोपहिया कंपनी ने अपनी 155 सीसी की बाइक वाईजेडएफ-आर15 का उन्नत संस्करण भी पेश किया है। इसकी कीमत 1.67 लाख रुपये से शुरू होती है।

यामाहा मोटर इंडिया ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन मोतोफुमी शितारा ने कहा, ‘‘‘कंपनी ने मोटरसाइकिल और स्कूटर श्रेणी में कई रोमांचक उत्पाद पेश किए हैं। एरॉक्स 155 इस मामले में एक महत्वपूर्ण मॉडल है। इसका विकास यामाहा आर डीएनए की तर्ज पर किया गया है।’’

एरॉक्स-155 में 155 सीसी का इंजन लगा है और इसकी अधिकतम शक्ति 15 पीएस की है।

शितारा ने कहा, ‘‘मुझे भरोसा है कि एरॉक्स 155 को उपभोक्ता स्वीकार करेंगे। इसे देश में एक नया मैक्सी स्पोर्ट्स स्कूटर की श्रेणी तैयार होगी।’’

कंपनी ने कहा कि वाईजेडएफ-आर15 में पहली बार कई फीचर जोड़े गए हैं। यह बाइक सितंबर के अंत तक कंपनी की डीलरशिप पर उपलब्ध होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?