लाइव न्यूज़ :

इलेक्ट्रिक वाहन श्रेणी में प्रवेश से पहले कई पहलुओं पर समीक्षा कर रही है यामाहा

By भाषा | Updated: September 26, 2021 18:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली 26 सितंबर जापान की दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी यामाहा भारत में इलेक्ट्रिक वाहन श्रेणी में कदम रखने से पहले चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और बैटरी उत्पादन जैसे कारकों की बारीकी से समीक्षा कर रही है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कंपनी ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की सफलता पूरी तरह से बड़े पैमाने पर ग्राहकों की रूचि या स्वीकृति पर निर्भर करती है, जो बुनियादी ढांचे, चार्जिंग स्टेशनों और बैटरी उत्पादन की उचित उपलब्धता के साथ ही संभव है।

यामाहा मोटर इंडिया के अध्यक्ष मोटोफुमी शितारा ने पीटीआई-भाषा से कहा, "हम ईवी की मांग को मजबूत करने के लिए राज्य सरकारों द्वारा शुरू की गई नई ईवी नीतियों का स्वागत और सराहना करते हैं, लेकिन निवेश से जुड़ी बड़ी चुनौतियां हैं।"

उन्होंने कहा, "हम भारतीय बाजार में अपने किसी भी उत्पाद को पेश करने से पहले मूल्य निर्धारण, प्रदर्शन और बुनियादी ढांचे जैसे कारकों पर विचार कर रहे हैं।"

शितारा ने कहा कि फसीनो 125 एफआई हाइब्रिड और आरएवायज़ेदार 125 एफआई हाइब्रिड भारतीय बाजार के इलेक्ट्रिक वाहन श्रेणी में प्रवेश करने की दिशा में कंपनी का पहला कदम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित