लाइव न्यूज़ :

याम्हा ने एफजेड-एक्स की पेशकश की, एक्स-शो रूप कीमत 1,16,800 रुपये से शुरु

By भाषा | Updated: June 18, 2021 22:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जून जापानी दुपहिया वाहन कंपनी याम्हा ने शुक्रवार को भारत में अपनी पहली आधुनिक तकनीक वाली मोटरसाइकिल एफजेड-एक्स को पेश किया, जिसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1,16,800 रुपये से शुरू होती है।

कंपनी ने अपने स्कूटर मॉडल फासिनो-125 के एक नए हाइब्रिड संस्करण का भी अनावरण किया क्योंकि कंपनी ‘युवा भारतीय ग्राहकों की बढ़ती जरुरतों को पूरा करने के लिए तकनीकी रूप से उन्नत उत्पाद’ लाने की ओर ध्यान दे रही है।

एफजेड-एक्स मॉडल एक एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, 149सीसी इंजन द्वारा संचालित है, जिसमें 7,250 आरपीएम पर 12.4 पीएस की चरम शक्ति है।

यामहा मोटर इंडिया ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन मोटोफुमी शितारा ने कहा, ‘‘हम भारतीय दोपहिया दर्शकों को अपने सर्वश्रेष्ठ उत्पादों की पेशकश के लिए प्रतिबद्ध हैं और एफजेड-एक्स उस दिशा में बढ़ाया गया कदम है।’’

एफजेड-एक्स दो प्रारूप में उपलब्ध है - बिना ब्लूटूथ वाले प्रारूप की कीमत 1,16,800 रुपये है और ब्लूटूथ के साथ वाले प्रारूप की कीमत 1,19,800 रुपये (सभी कीमतें एक्स-शोरूम, दिल्ली) पर टैग की गईं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें