लाइव न्यूज़ :

श्याओमी ने त्यौहारी सेल के पहले चरण में बेचे 50 लाख फोन, पेश किया ‘मी स्मार्ट अपग्रेड’ कार्यक्रम

By भाषा | Updated: November 5, 2020 18:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर श्याओमी ने त्यौहारी बिक्री के पहले चरण में 50 लाख स्मार्टफोन की बिक्री है। यह पिछले साल के मुकाबले 15-20 प्रतिशत अधिक है। इसी के साथ कंपनी ने पुराने श्याओमी ग्राहकों को नए फोन से अपग्रेड करने के लिए ‘मी स्मार्ट अपग्रेड’ कार्यक्रम भी पेश किया है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि ‘मी स्मार्ट अपग्रेड’ कार्यक्रम के तहत श्याओमी के पुराने ग्राहकों को नया रेडमी और मी फोन खरीदने पर उनके पुराने फोन का 70 प्रतिशत तक मूल्य मिलेगा।

घरेलू स्मार्टफोन बाजार में कंपनी की प्रतिस्पर्धा सैमसंग, वीवो, रीयलमी और ओप्पो जैसे ब्रांड के साथ है।

श्याओमी इंडिया के मुख्य परिचालन अधिकारी मुरलीकृष्णन बी. ने पीटीआई-भाषा से कहा कि अक्टूबर मध्य में शुरू हुई पहले चरण की त्यौहारी सेल के दौरान कंपनी के स्मार्टफोन की बिक्री में वृद्धि रही। यह बढ़त उसके खुद के ई-वाणिज्य मंच के साथ-साथ अन्य ई-वाणिज्य कंपनियों के मंच पर भी देखने को मिली।

उन्होंने स्पष्ट किया, ‘‘ हमने अपने सभी उत्पादों की नयी श्रृंखला दो-तीन महीने पहले ही पेश की थी। हम इस साल त्यौहारी मौसम के लिए पहले से तैयार थे, इसने ग्राहकों के बीच अधिक रुचि पैदा की। इसने हमें बाजार में पर्याप्यत मात्रा में आपूर्ति करने की सुविधा भी दी।’’

उन्होंने कहा कि नवरात्रि के दौरान पहली त्यौहारी बिक्री के समय कंपनी ने 50 लाख स्मार्टफोन की बिक्री की है। यह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 15 से 20 प्रतिशत अधिक है। कंपनी को दिवाली खरीद के दौरान बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?