लाइव न्यूज़ :

शाओमी ने भारत में अपना सबसे महंगा स्मार्टफोन पेश किया

By भाषा | Updated: April 23, 2021 22:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल स्मार्टफोन विनिर्माता कंपनी शाओमी ने शुक्रवार को भारत में अपना सबसे महंगा स्मार्टफोन एमआई 11 अल्ट्रा पेश किया, जिसकी कीमत 69,999 रुपये है।

इससे पहले कंपनी ने जनवरी में एमआई 10 5जी की पेशकश की थी, जिसकी कीमत 49,999 रुपये और 54,999 रुपये थी। पेशकश के तीन सप्ताह के भीतर इस फोन की कुल बिक्री 400 करोड़ रुपये थी।

शाओमी इंडिया के विपरण प्रमुख (एमआई) सुमित सोनल ने कहा, ‘‘एमआई 11 सीरीज के साथ हमने ऐसी तकनीक पेश की है, जो न केवल भविष्य का प्रतीक है, बल्कि उपयोगकर्ता अनुभव को बेहतर बनाती है। नवाचार की सीमाओं को आगे बढाते हुए कैमरा, आवाज, डिस्प्ले और प्रदर्शन जैसे फीचर्स को और बेहतर बनाया है।’’

एमआई 11 में 48 मेगापिक्सल (एमपी) अल्ट्रा वाइड कैमरा, 50 एमपी ट्रूप्रिक्सल जीएन टू कैमरा और 48 एमपी पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हैं।

फोन में क्वालकॉम, स्नैपड्रैगन 888 का 5जी चिपसैट है, जिसके बारे में दावा है कि यह पिछले संस्करण की तुलना में 35 प्रतिशत अधिक प्रोसेसिंग गति देता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

ज़रा हटकेVIDEO: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने आया चोर, महिला ने चोर को रंगे हाथों दबोचा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार