लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूटीओ का कृषि समझौता विकसित देशों के पक्ष में विकासशील देशों के खिलाफ: गोयल

By भाषा | Updated: September 17, 2021 17:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 सितंबर वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) का कृषि समझौता काफी असंतुलन वाला है। यह विकसित देशों के पक्ष में है जबकि नियमों को इस तरह बनाया गया है जो कि कई विकासशील देशों के खिलाफ हैं।

उन्होंने कहा कि नियम आधारित, निष्पक्ष और न्यायसंगत व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ऐतिहासिक विषमताओं और असंतुलनों को ठीक किया जाना चाहिए।

गोयल ने यह बात जी-33 की आभासी अनौपचारिक मंत्रिस्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कही।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक इंडोनेशिया द्वारा बृहस्पतिवार को इस बैठक का आयोजन किया गया, जिसका मकसद जी-33 के कृषि प्राथमिकता के मुद्दों और विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के 12वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के लिए आगे की राह पर चर्चा करना था। यह सम्मेलन इस साल 30 नवंबर से तीन दिसंबर तक आयोजित होगा।

जी-33 के कुल 47 सदस्यों में से भारत सहित 21 देशों के प्रतिनिधियों ने संक्षिप्त हस्तक्षेप के लिए अपनी बात कही।

गोयल ने कहा कि जी-33 को खाद्य सुरक्षा उद्देश्यों के लिए सार्वजनिक भंडारण के स्थाई समाधान पर सकारात्मक परिणामों के लिए कोशिश करनी चाहिए।

उन्होंने सदस्यों से जी-33 गठबंधन की एकता को बनाए रखने, इसे और मजबूत बनाने और जिनेवा में 12वें सम्मेलन के दौरान कृषि पर विकास केंद्रित नतीजों के लिए काम करने का आग्रह किया।

बयान में कहा गया कि गोयल ने इस बात का उल्लेख किया कि ‘‘विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में कृषि समझौता बेहद असंतुलित है, जो विकसित देशों के पक्ष में है तथा कई विकासशील देशों के खिलाफ नियमों को मोड़ दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम