लाइव न्यूज़ :

आलू और प्याज, खाद्य वस्तुओं, सब्जियों के सस्ते होने से फरवरी में थोक मुद्रास्फीति गिर कर 2.26 प्रतिशत पर

By भाषा | Updated: March 16, 2020 16:07 IST

साल भर पहले यानी फरवरी 2019 में यह 2.93 प्रतिशत पर थी। सोमवार को जारी वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार फरवरी 2020 में खाद्य सामग्रियों की थोक मुद्रास्फीति जनवरी 2020 के 11.51 प्रतिशत से कम होकर 7.79 प्रतिशत पर आ गयी।

Open in App
ठळक मुद्देफरवरी 2020 में क्रमश: 162.30 प्रतिशत और 60.73 प्रतिशत पर आ गयी। चालू वित्त वर्ष में मुद्रास्फीति की दर अभी तक 1.92 प्रतिशत है, जो साल भर पहले 2.75 प्रतिशत थी।

नई दिल्लीः खाद्य जिन्सों और सब्जियों के भाव नरम होने से महीने में थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित मुद्रास्फीति नरम होकर 2.26 प्रतिशत पर आ गयी।

इस साल जनवरी में थोक मुद्रास्फीति 3.1 प्रतिशत थी। साल भर पहले यानी फरवरी 2019 में यह 2.93 प्रतिशत पर थी। सोमवार को जारी वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार फरवरी 2020 में खाद्य सामग्रियों की थोक मुद्रास्फीति जनवरी 2020 के 11.51 प्रतिशत से कम होकर 7.79 प्रतिशत पर आ गयी।

इसी तरह आलू और प्याज की थोक मुद्रास्फीति भी जनवरी 2020 के 293.37 प्रतिशत और 87.84 प्रतिशत से कम होकर फरवरी 2020 में क्रमश: 162.30 प्रतिशत और 60.73 प्रतिशत पर आ गयी। पूर्व कारणों से चालू वित्त वर्ष में मुद्रास्फीति की दर अभी तक 1.92 प्रतिशत है, जो साल भर पहले 2.75 प्रतिशत थी।

इक्रा की अर्थशास्त्री अदिति नैयर ने कहा, ‘‘फरवरी 2020 में थोक मुद्रास्फीति में ठीक-ठाक गिरावट देखने को मिली है और यह हमारे अनुमान के अनुकूल है। यह गिरावट मुख्यत: खाद्य सामग्रियों के दाम कम होने तथा कच्चा तेल व खनिजों के दाम में भी कुछ नरमी आने के कारण है। कच्चा तेल और खनिजों के दाम में आयी गिरावट का असर आने वाले महीने में अधिक होने वाला है।’’ 

विनिवेश से 1 . 05 लाख करोड़ रूपये जुटाने का लक्ष्य : सरकार

केंद्र सरकार ने वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान विनिवेश से 1 . 05 लाख करोड़ रूपये जुटाने का लक्ष्य बनाया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में सोमवार को एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2019 .2020 के दौरान विनिवेश प्राप्तियों के लिए बजट अनुमान 1,05,000 करोड़ रुपये है।

हालांकि वर्ष के दौरान संशोधित अनुमान 65, 0000 करोड़ रूपये रखा गया है। उन्होंने साथ ही बताया कि वर्ष 2016 से सरकार ने 34 मामलों में रणनीतिक विनिवेश के लिए सैद्धांतिक अनुमोदन प्रदान किया है जिसमें से पांच मामलों में रणनीतिक विनिवेश पूरा कर लिया गया है। अन्य सौदे रणनीतिक विनिवेश के लिए अनुमोदित क्रियाविधि के अनुरूप संपन्न किए जा रहे हैं और संपन्न होने के विभिन्न चरणों में हैं। 

टॅग्स :इकॉनोमीनरेंद्र मोदीमुद्रास्फीतिनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?