लाइव न्यूज़ :

दुनिया के सबसे प्रभावशाली CEO की सूची में मुकेश अंबानी, संजीव सिंह समेत इन दिग्गजों का नाम शामिल

By भाषा | Updated: July 29, 2019 20:48 IST

Open in App

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) की सूची में देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी, इंडियन आयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के चेयरमैन संजीव सिंह और ओएनजीसी के प्रमुख शशि शंकर शामिल हैं। सीईओवर्ल्ड पत्रिका ने 2019 में दुनिया के सबसे अधिक प्रभावशाली मुख्य कार्यकारियों की सूची जारी की है। इस सूची में दस भारतीय सीईओ शामिल हैं।

आर्सेलरमित्तल के चेयरमैन एवं सीईओ लक्ष्मी निवास मित्तल सबसे ऊंची रैंकिंग वाले भारतीय सीईओ हैं। हालांकि, उनकी कंपनी को लक्जमबर्ग की कंपनी के रूप में दर्शाया गया है। इस 121 वैश्विक सीईओ की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अंबानी 49वें, आईओसी के सिंह 69वें और ओएनजीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक शशि शंकर 77वें स्थान पर हैं।

इस सूची में जो अन्य भारतीय सीईओ शामिल हैं उनमें भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन रजनीश कुमार (83वें), टाटा मोटर्स के सीईओ गुएंटर बटशेक (89वें), बीपीसीएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक डी राजकुमार (94वें), राजेश एक्सपोर्ट्स के कार्यकारी चेयरमैन राजेश मेहता (99वें), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के सीईओ राजेश गोपीनाथन और विप्रो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आबिदअली जेड नीमचवाला (118वें) स्थान पर हैं।

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीईओ की सूची को रीट्वीट किया है। पत्रिका ने कहा कि कि वॉलमार्ट के सीईओ डगलस मैकमिलन पहले स्थान पर हैं, जो हैरान करने वाली बात नहीं है। उनके बाद रॉयल डच शेल के वैश्विक मुख्य कार्यकारी बेन वान ब्यूंडर और आर्सेलरमित्तल के लक्ष्मी मित्तल का नंबर आता है।

सऊदी अरामको के सीईओ अमीन एच नासिर इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। 2019 की वैश्विक सीईओ की सूची में बीपी के मुख्य कार्यकारी बॉब डुडले पांचवें, एक्सॉनमोबिल के सीईओ डेरन वुड्स छठे, फॉक्सवैगन के सीईओ हरबर्ट डिएस सातवें और टोयोटो के मुख्य कार्यकारी एकियो टोयोदा आठवें स्थान पर हैं। एपल के सीईओ टिम कुक सूची में नौवे और बर्कशायल हैथवे के सीईओ वॉरेन बफे दसवें पायदान पर हैं।

टॅग्स :मुकेश अंबानीबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम