लाइव न्यूज़ :

विश्व आर्थिक मंच के अध्यक्ष ने कहा-वैश्विक नरमी के बीच भारत ने दिखायी मजबूती

By भाषा | Updated: October 2, 2019 18:55 IST

डब्ल्यूईएफ राजनीति, कारोबार और समाज के अन्य लोगों के साथ मिलकर वैश्विक, क्षेत्रीय और औद्योगिक एजेंडा को आकार देने का काम करता है। मंच 33वें भारत आर्थिक सम्मेलन का आयोजन तीन से चार अक्टूबर को दिल्ली में कर रहा है।

Open in App

भारत एक युवा अर्थव्यवस्था है और इसमें काफी क्षमताएं हैं। वैश्विक आर्थिक नरमी के बावजूद इसने उल्लेखनीय मजबूती और लचीलापन दिखाया है। यह बात विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के अध्यक्ष बॉर्ज ब्रेनडे बुधवार को कही।

ब्रेनडे ने यहां पीटीआई-भाषा से कहा कि दक्षिण एशिया के विकास और वैश्विक आर्थिक वृद्धि को सतत बनाए रखने में भारत अहम भूमिका निभा सकता है। डब्ल्यूईएफ, भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के साथ मिलकर भारत आर्थिक सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन करता है।

डब्ल्यूईएफ राजनीति, कारोबार और समाज के अन्य लोगों के साथ मिलकर वैश्विक, क्षेत्रीय और औद्योगिक एजेंडा को आकार देने का काम करता है। मंच 33वें भारत आर्थिक सम्मेलन का आयोजन तीन से चार अक्टूबर को दिल्ली में कर रहा है।

ब्रेनडे ने कहा, ‘‘ भारत दुनिया की तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। यह असीम क्षमताओं वाली एक युवा अर्थव्यवस्था है। इसने वैश्विक आर्थिक नरमी के बीच मजबूती और लचीलापन प्रदर्शित किया है।’’

उन्होंने कहा कि जब सूचना प्रौद्योगिक क्षेत्र की बात होती है तो भारत कई विकसित अर्थव्यवस्थाओं से भी उन्नत है लेकिन बुनियादी ढांचा क्षेत्र में यहां विकास की काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि उन्नत प्रौद्योगिकी से देश के वृद्धि की रफ्तार को बनाए रखने के लक्ष्य में को पोषित किया जा सकता है। इसमें सामाजिक समावेश और क्षेत्रीय सहयोग को अच्छा बनाने के साथ आर्थिक और सामाजिक मूल्य गढ़ने की संभावना है। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक