लाइव न्यूज़ :

विश्व सीमा शुल्क संगठन ने सीआरसीएल को क्षेत्रीय सीमा शुल्क प्रयोगशाला के रूप में मान्यता दी

By भाषा | Updated: March 2, 2021 22:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मार्च विश्व सीमा शुल्क संगठन ने मंगलवार को एशिया प्रशांत क्षेत्र के लिये सेंट्रल रेवेन्यू कंट्रोल लैबोरेटरी (सीआरसीएल) को क्षेत्रीय सीमा शुल्क प्रयोगशाला के रूप में मान्यता दी।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के अंतर्गत आने वाला सीआरसीएल को आज (मंगलवार) एशिया प्रशांत क्षेत्र के लिये विश्व सीमा शुल्क संगठन के क्षेत्रीय सीमा शुल्क प्रयोगशाला (आरसीएल) के रूप में मान्यता दी गयी।’’

सीआरसीएल का गठन 1939 में हुआ। यह 14 राजस्व प्रयोगशालाओं का मुख्यालय है।

इन प्रयोगशालाओं को पिछले तीन साल में उन्नत किया गया है। कुल 80 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक उपकरण लगाये गये हैं।

क्षेत्रीय सीमा शुल्क प्रयोगशाला के रूप में मान्यता से सीआरसीएल क्षेत्र में चुनिंदा सीमा शुल्क प्रयोगशालाओं में शामिल हो गया है जैसा कि जापान और कोरिया में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम