विश्वबैंक, एआईआईबी से पंजाब में 30 करोड़ डॉलर की पेय जल परियोजनाओं के लिये कर्ज मंजूर

By भाषा | Updated: April 2, 2021 22:40 IST2021-04-02T22:40:15+5:302021-04-02T22:40:15+5:30

World Bank, AIIB approves loan for $ 300 million drinking water projects in Punjab | विश्वबैंक, एआईआईबी से पंजाब में 30 करोड़ डॉलर की पेय जल परियोजनाओं के लिये कर्ज मंजूर

विश्वबैंक, एआईआईबी से पंजाब में 30 करोड़ डॉलर की पेय जल परियोजनाओं के लिये कर्ज मंजूर

चंडीगढ़, दो अप्रैल विश्वबैंक और एशियाई बुनियादी ढांचा निवेश बैंक (एआईआईबी) ने पंजाब में नहर के पानी पर आधारित 30 करोड़ डॉलर (करीब 2,190 करोड़ रुपये) की पेय जल परियोजनाओं के लिये कर्ज सहायता मंजूर की है।

पंजाब सरकार के बयान के अनुसार परियोजना का मकसद गुणवत्तापूर्ण पेय जल सुनिश्चित करना और अमृतसर तथा लुधियाना में पानी के नुकसान को कम करना है।

आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार पूरी परियोजना का वित्त पोषण आईबीआरडी (विश्व बैंक), एशियाई बुनियादी निवेश बैंक और पंजाब सरकार करेगी। इसमें आईबीआरडी 10.5 करोड, एआईआईबी 10.5 करोड़ डॉलर तथा पंजाब सरकार 9 करोड़ डॉलर उपलब्ध कराएगी।

प्रवक्ता के अनुसार अमृतसर परियोजना में जल आपूर्ति का स्रोत ऊपर बारी दोआबा नहर है और 44 करोड़ लीटर प्रतिदिन जल शोधन संयंत्र का निर्माण जिले के वल्लाह गांव में किया जाएगा।

जल शोधन के बाद उसकी आपूर्ति ‘ऊंचायी पर स्थापित टंकियों (ओएचएसआर) में की जाएगी। वहां उसे शहर के निवासियों को निरंतर जल आपूर्ति की जाएगी। इसी प्रकार, लुधियाना परियोजना में जल आपूर्ति का स्रोत सरहिंद नहर होगी। वहां के लिए दैनिक 85 करोड़ लीटर जल शोधन क्षमता का संयंत्र लगाया जाएगा।

पानी का शोधन करने के बाद उसे ओएचएसआर में डाला जाएगा। वहां से उसकी आपूर्ति घरों में की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: World Bank, AIIB approves loan for $ 300 million drinking water projects in Punjab

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे