लाइव न्यूज़ :

ओवीएल, बीपीसीएल की मोजाम्बिक परियोजना में अनिश्चितकाल के लिये काम बंद

By भाषा | Updated: April 27, 2021 20:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल मोजाम्बिक स्थित 20 अरब डालर की तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) परियोजना पर अनिश्चितकाल के लिये काम रोक दिया गया है। इलाके में हिंसा फैलने से यह कदम उठाना पड़ा है। इस परियोजना में भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों ओवीएल, बीपीसीएल की 30 प्रतिशत तक हिस्सेदारी है।

भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने शेयर बाजारों को मंगलवार को भेजी सूचना में कहा है कि मोजाम्बिक स्थित इस एलएनजी परियोजना में फ्रांस की ऊर्जा कंपनी टोटल एसई अग्रणी कंपनी है। क्षेत्र में अप्रत्याशित स्थिति पैदा होने के कारण सुरक्षा की स्थिति को ध्यान में रखते हुये कंपनी ने कार्य निलंबित रखने का कदम उठाया है और क्षेत्र से सभी कर्मचारियों को वहां से हटा लिया है।

बीपीसीएल की विदेश कारोबार करने वाली अनुषंगी भारत पेट्रो रिसोर्सिज लिमिटेड (बीपीआरएल) की मोजाम्बिक के एरिया-1 क्षेत्र में 10 प्रतिशत हिससेदारी है वहीं ओएनजीसी विदेश लिमिटेड (ओवीएल) की इसमें 16 प्रतिशत हिससेदारी जबकि आयल इंडिया लिमिटेउ के पास अन्य चार प्रतिशत हिस्सेदारी इस क्षेत्र में है।

फ्रांस की कंपनी टोटल एसई की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई टोटल ईएण्डपी मोजाम्बिक एरिया-1 लिमिटेड की क्षेत्र में 26.5 प्रतिशत हिस्सेदारी है। सबसे बड़ा हिस्सेदार होने के नाते यही कंपनी क्षेत्र का परिचालन कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?