पांच बंदरगाहों को डिजिटल बनाने के लिए 320 करोड़ रुपये की परियोजना पर चल रहा काम

By भाषा | Updated: December 31, 2020 19:56 IST2020-12-31T19:56:15+5:302020-12-31T19:56:15+5:30

Work on Rs 320 crore project to digitize five ports | पांच बंदरगाहों को डिजिटल बनाने के लिए 320 करोड़ रुपये की परियोजना पर चल रहा काम

पांच बंदरगाहों को डिजिटल बनाने के लिए 320 करोड़ रुपये की परियोजना पर चल रहा काम

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर देश के पांच बड़े बंदरगाहों को डिजिटल तौर पर सक्षम बनाने के लिए सरकार 320 करोड़ रुपये की एक परियोजना लागू कर रही है। पत्तन, पोत परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के मुताबिक ये बंदरगाह मुंबई, चेन्नई, दीनदयाल (कांडला) , पाराद्वीप और कोलकाता (हल्दिया समेत) हैं।

मंत्रालय ने अपने एक दस्तावेज में कहा है, ‘‘ 320 करोड़ रुपये की लागत से इन बंदरगाहों पर एक कारोबारी प्रणाली (ईबीएस) स्थापित की जा रही है। इसका मकसद इन बंदरगाहों को डिजिटल बंदरगाह में बदलना है।’’

दस्तावेज में कहा गया है कि इसके लिए सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय प्रक्रियाएं अपनायीं जाएंगी। साथ ही स्थानीय जरूरतों को भी ध्यान रखा जाएगा।

इसके तहत कुल 2,474 तरह की प्रक्रियाओं को आसान, युक्तिसंगत और मानकीकृत किया जाएगा। इस तरह इनकी संख्या घटकर 162 ही रह जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Work on Rs 320 crore project to digitize five ports

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे