लाइव न्यूज़ :

कोविड के डर से कुछ कर्मचारियों के न लौटने के साथ रेनॉल्ट के संयंत्र में कामकाज प्रभावित

By भाषा | Updated: May 31, 2021 17:10 IST

Open in App

चेन्नई, 31 मई कोविड-19 के डर से कुछ कर्मचारियों के काम पर न लौटने के साथ चेन्नई में रेनॉल्ट निस्सान ऑटोमोटिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (आरएनएआईपीएल) के संयंत्र में सोमवार को कामकाज आंशिक तौर पर प्रभावित हुआ।

कंपनी के कर्मचारी संघ से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि कार कंपनी ने तमिलनाडु में कोविड-19 के मामले बढ़ने के साथ कर्मचारियों के तत्काल उत्पादन रोकने की मांग के बीच 26 मई से पांच दिनों के लिए संयंत्र में कामकाज निलंबित कर दिया था। जबकि राज्य सरकार ने ज्यादा कड़े उपायों के साथ 24 मई से एक और हफ्ते के लिए लॉकडाइन बढ़ा दिया था।

कर्मचारी संघ से जुड़े एक सूत्र ने कहा, "आज यहां संयंत्र के 8,000 कर्माचारियों में से कई काम पर नहीं आए। इनमें अनुबंध पर काम करने वाले मजदूर शामिल हैं। केवल रेनॉल्ट निस्सान तोझिलालरगल संगम (कर्मचारी संघ) के पदाधिकारी आगे के कामकाज को लेकर प्रबंधन के साथ चर्चा के लिए आए थे।"

कंपनी ने तत्काल इस पर कोई टिप्पणी नहीं की लेकिन प्रबंधन से जुड़े सूत्रों ने कहा कि जहां कर्मचारियों का एक वर्ग काम पर नहीं आया, दूसरे लोग आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या