लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में महिलाओं को घर-द्वार मिलेगी डिजिटल बैंकिंग सुविधा, डिजी सखी योजना शुरू

By भाषा | Updated: September 14, 2021 23:57 IST

Open in App

श्रीनगर, 14 सितंबर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने केंद्र शासित प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में घर-घर डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं को बढ़ावा देने के लिये मंगलवार को ‘एक ग्राम पंचायत-एक डिजि-पे सखी’ योजना की शुरूआत की। आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

मिशन की शुरूआत पंपोर स्थित जम्मू कश्मीर उद्यमिता विकास संस्थान में की गई।

शुरू में डिजि-पे सुविधा केंद्रशासित प्रदेश के 2,000 दूरदराज गांवों में उपलब्ध करायी जाएगी। पहले चरण में जम्मू कश्मीर के स्वयं सहायता समूह से 80 महिलाओं को डिजि- पे सखी के रूप में चुना गया है।

इस मौके पर उपराज्यपाल ने जम्मू कश्मीर ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत डिजि-पे सखियों के बीच 80 आधार से संबद्ध भुगतान प्रणाली वितरित की।

उन्होंने सतत कृषि और पशुधन प्रबंधन पर कृषि सखी और पशु सखी के लिए एक सप्ताह के प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी उद्घाटन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा