लाइव न्यूज़ :

‘मेक इन इंडिया’ में बड़ी भूमिका निभाना चाहती हैं महिलाएं : अध्ययन

By भाषा | Updated: November 16, 2021 18:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर महिला पेशेवर अधिक जिम्मेदारियां लेने के साथ नीति निर्माण, परिचालन, विनिर्माण तथा इंजीनियरिंग सेवा क्षेत्रों में बड़ी भूमिका निभाना चाहती हैं। एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अर्थव्यवस्था के इन प्रमुख क्षेत्रों में लैंगिक समावेश में मदद के लिए अनुकूल नीतियों और व्यवहार की जरूरत है।

जीई के बिलॉन्ग-2021 सम्मेलन में आज जारी जीई और अवतार की शोध रिपोर्ट से पता चला कि महिला पेशेवर अधिक जिम्मेदारियां लेना चाहती हैं और ‘मेक इन इंडिया’ में एक बड़ी भूमिका निभाना चाहती हैं।

शोध में यह भी पता चला कि 84.4 प्रतिशत पुरुष प्रतिभागियों का मानना ​​​​था कि परिचालन, विनिर्माण और इंजीनियरिंग सेवा क्षेत्रों में अधिक महिलाओं को रोजगार देने से उल्लेखनीय लाभ होगा।

अवतार के अनुसार इन क्षेत्रों में फिलहाल केवल 12 प्रतिशत महिलाएं हैं।

यह शोध जीई द्वारा कराया गया और अवतार ने इसे सितंबर और अक्टूबर, 2021 के दौरान पूरा किया। इस दौरान करीब 500 पेशेवरों (पुरुषों और महिलाओं) से राय ली गई।

जीई दक्षिण एशिया के आईएडंडी काउंसिल लीडर शुक्ल चंद्र ने कहा, ‘‘जीई सभी तरह की विविधताओं पर मजबूती से ध्यान दे रही है। यह अध्ययन हमें और हमारी सहयोगी कंपनियों को परिचालन, विनिर्माण और इंजीनियरिंग परियोजनाओं के प्रबंधन में लैंगिक विविधता लाने में मदद करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा