लाइव न्यूज़ :

इक्विटी म्यूचुअल फंड से दिसंबर में 10,147 करोड़ रुपये की निकासी, उद्योग का परिसंपत्ति आधार बढ़ा

By भाषा | Updated: January 8, 2021 18:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जनवरी इक्विटी म्यूचुअल फंड से दिसंबर में 10,147 करोड़ रुपये की भारी निकासी हुई, हालांकि उद्योग का परिसंपत्ति आधार 31 लाख करोड़ से अधिक हो गया, जो अभी तक का उच्चतम स्तर है।

यह लगातार छठा महीना है, जब इक्विटी म्यूचुअल फंड से शुद्ध निकासी हुई।

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड इन इंडिया (एम्फी) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक निवेशकों ने पिछले महीने ऋण म्यूचुअल फंड में 13,863 करोड़ रुपये डाले, जबकि नवंबर में यह आंकड़ा 44,984 करोड़ रुपये था।

कुल मिलाकर म्यूचुअल फंड उद्योग ने समीक्षाधीन अवधि के दौरान 2,968 करोड़ रुपये की शुद्ध आवक देखी, जो नवंबर के 27,194 करोड़ रुपये के मुकाबले काफी कम है।

आंकड़ों के मुताबिक म्यूचुअल फंड उद्योग के तहत प्रबंधित परिसंपत्ति (एयूएम) दिसंबर अंत में बढ़कर 31.02 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई, जो नवंबर अंत में 30 लाख करोड़ रुपये थी।

एम्फी के सीईओ एन एस वेंकटेश ने कहा, ‘‘उद्योग की प्रबंधनाधीन संपत्ति सर्वकालिक उच्च स्तर पर है, जो खुदरा निवेश में वृद्धि और एसआईपी म्युचुअल फंड परिसंपत्ति श्रेणी में निवेशकों के विश्वास को दर्शाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?