लाइव न्यूज़ :

केजी-डी6 की मदद से देश का गैस उत्पादन कोविड-19 के पूर्व के स्तर पर पहुंचा

By भाषा | Updated: December 31, 2020 17:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर देश का प्राकृतिक गैस का उत्पादन इस सप्ताह कोविड-19 के पूर्व के स्तर पर पहुंच गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज और उसकी भागीदार बीपी पीएलसी द्वारा केजी-डी6 क्षेत्र की आर-श्रृंखला क्षेत्र से उत्पादन शुरू करने की वजह से कुल प्राकृतिक गैस उत्पादन बढ़ा है।

हाइड्रोकॉर्बन महानिदेशालय (डीजीएच) ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, ‘‘देश का घरेलू गैस उत्पादन 27 दिसंबर, 2020 को कोविड-19 के पूर्व के स्तर 8.11 करोड़ घन मीटर (एमएससीएमडी) पर पहुंच गया है। एक मार्च, 2020 यह 7.78 करोड़ घनमीटर था।’’

डीजीएच ने कहा कि 2021 के कैलंडर साल में उत्पादन का स्तर ऊंचा रहेगा।

नवंबर में भारत ने 233.1 करोड़ मानक घनमीटर गैस का उत्पादन किया था। माह के दौरान प्रतिदिन गैस का उत्पादन 7.77 करोड़ घनमीटर रहा था। यह पिछले साल के समान महीने से 9.1 प्रतिशत कम था।

पेट्रोलियम मंत्रालय के योजना एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ(पीपीएसी) के अनुसार उत्पादन में गिरावट की प्रमुख वजह निजी क्षेत्र के परिचालन वाले फील्ड से उत्पादन में कमी आना था।

डीजीएच के एक अधिकारी ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की ओएनजीसी और ऑयल इंडिया का उत्पादन स्तर नवंबर के समान ही रहा है। कुल प्राकृतिक गैस उत्पादन में बढ़ोतरी की वजह से केजी-डी6 ब्लॉक के आर-श्रृंखला के क्षेत्रों से उत्पादन शुरू होना है।

रिलायंस-बीपी ने 18 दिसंबर को एशिया की सबसे गहरी परियोजना आर-क्लस्टर से उत्पादन की घोषणा की थी। यह उन तीन गहरे समुद्र की परियोजनाओं में से है जिनका विकास दोनों कंपनियों पूर्वी अपतटीय ब्लॉक में कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र