लाइव न्यूज़ :

विप्रो का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 20.8 प्रतिशत बढ़कर 2,968 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: January 13, 2021 17:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जनवरी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की कंपनी विप्रो का दिसंबर, 2020 में समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 20.8 प्रतिशत बढ़कर 2,968 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 2,455.9 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय 1.3 प्रतिशत बढ़कर 15,670 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 15,470.5 करोड़ रुपये थी।

विप्रो के कारोबार में आईटी सेवाओं का प्रमुख योगदान है। कंपनी ने कहा कि उसका अनुमान है कि मार्च, 2021 की तिमाही में उसका आईटी सेवाओं से कारोबर 210.2 करोड़ से 214.3 करोड़ डॉलर रहेगा।

दिसंबर में समाप्त तिमाही में आईटी सेवाओं से कंपनी का कारोबार तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 3.9 प्रतिशत बढ़कर 207.1 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया।

यह कंपनी द्वारा अक्टूबर में लगाए गए अनुमान से अधिक है।

अक्टूबर में कंपनी ने कहा था कि दिसंबर तिमाही में आईटी सेवाओं से उसका कारोाबर 202.2 से 206.2 करोड़ डॉलर रहेगा।

विप्रो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) थिएरी डेलापोर्ट ने कहा कि कंपनी ने लगातार दूसरी तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है। कंपनी की ऑर्डर बुकिंग, राजस्व और मार्जिन अच्छा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘तिमाही आधार पर हमारे पांच क्षेत्रों ने चार प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की।’’

उन्होंने कहा कि मांग के माहौल में लगातार सुधार हो रहा है। विशेषरूप से डिजिटल बदलाव, डिजिटल परिचालन और क्लाउड सेवाओं की मांग बढ़ रही है।

तिमाही के दौरान आईटी उत्पादों से कंपनी का कारोबार 160 करोड़ रुपये तथा भारत के सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों से कारोबार 240 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने एक रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश की घोषणा की है।

बीएसई में कंपनी का शेयर मामूली लाभ से 458.7 रुपये पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय