लाइव न्यूज़ :

विप्रो एक सितम्बर से जूनियर कर्मचारियों का वेतन बढ़ाएगी

By भाषा | Updated: June 18, 2021 20:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली 18 जून कोविड-19 से प्रभावित आर्थिक गतिविधियों के बीच आईटी कंपनी विप्रो लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि वह एक सितम्बर से अपने कनिष्ठ कर्मचारियों का वेतन बढ़ाएगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि विप्रो बैंड बी3 (सहायक प्रबंधक और नीचे) तक के सभी पात्र कर्मचारियों के लिए योग्यता आधारित वेतन वृद्धि (एमएसआई) शुरू करेगी, जो एक सितम्बर से प्रभावी होगी।

उसने कहा कि कंपनी ने एक जनवरी 2021 को इन बैंड वर्ग में आने वाले लगभग 80 प्रतिशत योग्य कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने की घोषणा की थी। इस वर्ष यह यह दूसरी वेतन बढ़ोतरी है।

कंपनी ने कहा कि जैसा कि पहले घोषणा की गई, सभी बैंड सी1 (प्रबंधक और ऊपर के पद) के सभी पात्र कम्रचारियों को एक जून से वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा।

विप्रो ने कहा, ‘‘औसतन, अपतटीय कर्मचारियों के लिए वेतन वृद्धि उच्च एकल अंकों में होगी जबकि यह ऑनसाइट कर्मचारियों के लिए मध्य-एकल अंकों में होगी। कंपनी शीर्ष प्रदर्शन करने वालों को अधिक वेतन वृद्धि के साथ पुरस्कृत करेगी।’’

कंपनी ने हालांकि कुल कितनी वेतन बढ़ोतरी की है, उसकी जानकारी नहीं दी। विप्रो आम तौर पर जून के दौरान वेतन में वृद्धि करती है।

विप्रो में कर्मचारियों को पांच श्रेणियों में (ए से लेकर ई तक) में रखा गया है। इसमें बी3 बैंड में सबसे ज्यादा कर्मचारी हैं जो कि कंपनी के कुल 1.97 लाख कर्मचारियों में सबसे ज्यादा हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?