लाइव न्यूज़ :

विप्रो 11.70 करोड़ डालर में एम्पिओन का अधिग्रहण करेगी

By भाषा | Updated: April 1, 2021 17:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अप्रैल सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी विप्रो ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह 11.70 करोड़ डालर (करीब 857 करोड़ रुपये) में आस्ट्रेलिया स्थित साइबर सुरक्षा उपलब्ध कराने वाली कंपनी एम्पिओन का अधिग्रहण करेगी।

विप्रो ने नियामकीय सूचना में कहा है कि एम्पिओन का अधिग्रहण विप्रो के लिये साइबर सुरक्षा, परिचालन बढ़ाने और गुणवत्तापूर्ण इंजीनियरिंग सेवायें उपलब्ध कराने की दिशा में महतवपूर्ण कदम होगा। इससे कंपनी के आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड स्थित ग्राहकों और दूसरे पक्षों के साथ प्रतिबद्धता को और मजबूती मिलेगी।

कंपनी ने कहा है कि यह अधिग्रहण विभिन्न शतों के पूरा होने पर निर्भर करेगा। इसके लिये कई नियामकीय मंजूरियां भी लेनी होंगी और उम्मीद की जाती है कि यह 30 जून 2021 को समाप्त होने वाली तिमाही के अंत तक पूरा हो जायेगा।

नियामकीय सूचना में कहा गया है, ‘‘सौदा 11.70 करोड़ अमेरिकी डालर में हुआ है।’’

एम्पिओन का मुख्यालय मेलबर्न में है। उसके सिडनी, ब्रिस्बेन और केनबरा में भी कार्यालय हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा