चौथी तिमाही के नतीजों के बाद विप्रो का शेयर नौ प्रतिशत चढ़ा

By भाषा | Updated: April 16, 2021 18:37 IST2021-04-16T18:37:53+5:302021-04-16T18:37:53+5:30

Wipro shares rise 9 percent after fourth quarter results | चौथी तिमाही के नतीजों के बाद विप्रो का शेयर नौ प्रतिशत चढ़ा

चौथी तिमाही के नतीजों के बाद विप्रो का शेयर नौ प्रतिशत चढ़ा

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल आईटी कंपनी विप्रो का शेयर शुक्रवार को नौ प्रतिशत चढ़ गया। इससे कंपनी के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में 10,777.7 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई।

कंपनी ने मार्च तिमाही में 2,972 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया है। साथ ही कंपनी ने आगामी तिमाहियों ने वृद्धि की रफ्तार को कायम रखने की उम्मीद जताई है।

बीएसई में दिन में कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर एक समय 9.86 प्रतिशत के उछाल के साथ 52 सप्ताह के उच्चस्तर 473.50 रुपये पर पहुंच गया। बाद में यह 8.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ 469.25 रुपये पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी का शेयर 8.99 प्रतिशत की बढ़त के साथ 469.45 रुपये पर बंद हुआ। बीएसई में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 10,777.7 करोड़ रुपये बढ़कर 2,57,108.70 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी के तिमाही नतीजों की घोषणा बृहस्पतिवार को हुई थी।

बीएसई में कंपनी के 50.49 लाख शेयरों का कारोबार हुआ। एनएसई में कंपनी के 10.93 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में अच्छे प्रदर्शन तथा आगे दो अंकीय वृद्धि के अनुमान से आज विप्रो के शेयरों में तेजी आई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Wipro shares rise 9 percent after fourth quarter results

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे