लाइव न्यूज़ :

विप्रो का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 17 प्रतिशत बढ़कर 2,930.6 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: October 13, 2021 20:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी विप्रो का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर में 17 प्रतिशत बढ़कर 2,930.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 2,484.4 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

विप्रो ने कहा कि उसने वार्षिक आधार पर 10 अरब डॉलर (75,300 करोड़ रुपये) का राजस्व का ‘रन रेट’ पार कर लिया है।

तिमाही के दौरान विप्रो की एकीकृत आय करीब 30 प्रतिशत के उछाल से 19,667.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 15,114.5 करोड़ रुपये थी।

विप्रो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक थिएरी डेलापोर्ट ने कहा, ‘‘दूसरी तिमाही के नतीजों से पता चलता है कि हमारी रणनीति अच्छी तरह से काम कर रही है। लगातार दूसरी तिमाही में हमने तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 4.5 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की है। इससे चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में सालाना आधार पर हमारी वृद्धि 28 प्रतिशत की रही है।’’’

कंपनी ने कहा कि उसका आईटी सेवा कारोबार सालाना आधार पर 29.5 प्रतिशत बढ़कर 19,378.38 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

डेलापोर्ट ने कहा कि मांग परिदृश्य काफी मजबूत है और अगली तिमाही में विप्रो का राजस्व दो से चार प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है।

कंपनी ने कहा कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में उसका आईटी सेवा राजस्व 19,500 से 19,889 करोड़ रुपये रहेगा।

डेलापोर्ट ने कहा, ‘‘वार्षिक अनुबंध मूल्य के हिसाब से पहली छमाही में हमारे ऑर्डर 28 प्रतिशत बढ़े हैं। कुल अनुबंध मूल्य के हिसाब से इनमें साल-दर-साल आधार पर 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?