लाइव न्यूज़ :

विप्रो कर्मचारियों के ईमेल में सेंधमारी के प्रयासों की कर रही जांच, फोंरेसिक कंपनी की सेवा ली

By भाषा | Updated: April 17, 2019 05:48 IST

सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी विप्रो ने मंगलवार को कहा कि उनके कुछ कर्मचारियों के ईमेल खाते में झांसा देकर सेंध लगाने के बड़े किस्म के एक अभियान (एडवांस्ड फिशिंग कैम्पेन) से प्रभावित हुए है

Open in App

सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी विप्रो ने मंगलवार को कहा कि उनके कुछ कर्मचारियों के ईमेल खाते में झांसा देकर सेंध लगाने के बड़े किस्म के एक अभियान (एडवांस्ड फिशिंग कैम्पेन) से प्रभावित हुए है और कंपनी ने इसे रोकने तथा प्रभाव को कम करने के लिये एहतियाती उपाय किये हैं। बेंगलुरू की कंपनी ने इस मामले में जांच के लिये स्वतंत्र फोरेंसिक कंपनी की सेवा ली है।

साइबरसिक्योरिटी ब्लाग क्रेब्स आन सिक्योरिटी ने कहा था कि विप्रो की प्रणाली में सेंध लगी है और उसका उपयोग उसके कुछ ग्राहकों को निशाना बनाने में किया जा सकता है। विप्रो ने कहा कि झांसा देने वाले अभियान के कारण उसने कुछ कर्मचारियों के खातों में उसके नेटवर्क पर असामान्य गतिविधियों का पता लगाया। आईटी कंपनी ने कहा कि मामले का पता चलने के बाद उसने तत्काल जांच शुरू की और प्रभावित उपयोगकर्ताओं की पहचान की तथा संभावित जोखिम को रोकने एवं उसे कम करने के लिये एहतियाती उपाय किये।

यह पूछे जाने पर कि क्या इस सेंधमारी के कानूनी पहलू हो सकते हैं, विप्रो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अबिदाली जेड नीमचवाला ने इससे इनकार किया। उन्होंने कहा कि मानक मानदंडों के तहत हमने उन ग्राहकों को सूचित किया और यह सुनिश्चित किया कि इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा। नीमचवाला ने कहा कि एक सप्ताह पहले इस बात का पता चला और विप्रो ने उन ग्राहकों को इसकी जानकारी दी जिससे संबंधित कर्मचारी जुड़े थे। विप्रो ने कहा कि कंपनी साइबर सुरक्षा व्यवस्था का पूरा उपयोग कर रही है तथा इस तरह के खतरों पर नजर रख रही है ताकि सुरक्षा व्यवस्था और चाक-चौंबद किया जाए। कंपनी ने कहा, ‘‘हमने जांच में सहयोग के लिये सम्मानित फोरेंसिक कंपनी की सेवा ली है...।’’

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित