लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया का अधिग्रहण पूरा करने के लिए सरकार के साथ काम करने को तत्पर: टाटा संस

By भाषा | Updated: October 11, 2021 22:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस ने सोमवार को कहा कि वह सरकार के साथ काम करके अगले कुछ महीनों में एयर इंडिया के अधिग्रहण की प्रक्रिया को पूरा करने की उम्मीद कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, कंपनी के निदेशक मंडल (बोर्ड) की मंगलवार को पहले से बैठक तय है जिसमें एयर इंडिया के अधिग्रहण के लिए बोली जीतने पर चर्चा हो सकती है। लेकिन बोर्ड के लिए इस पर जानकारी प्राप्त करना जल्दबाजी होगी कि एयर इंडिया को लेकर आगे के कदमों की रूपरेखा कैसे तैयार की जाए।

इस पर टिप्पणियों के लिए संपर्क किए जाने पर कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमने सफल बोलीदाता घोषित किया गया है। हम अगले कुछ महीनों में प्रक्रिया को पूरा करने के लिए भारत सरकार के साथ काम करने के लिए तत्पर हैं। हम उसके बाद ही कोई टिप्पणी कर पाएंगे।’’

प्रवक्ता ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की कि टाटा संस ने अधिग्रहण के लिए वित्त पोषण की योजना कैसे बनाई, कैसे उसने समूह में एयर इंडिया को एकीकृत करने की योजना बनाई और तीन ब्रांडों- विस्तार, एयरएशिया इंडिया और एयर इंडिया के साथ समूह के समग्र नागर विमानन व्यवसाय को भविष्य में कैसे प्रबंधित किया जाएगा।

पिछले हफ्ते, सरकार ने घोषणा की थी कि टाटा समूह की इकाई टैलेस प्राइवेट लिमिटेड ने 2,700 करोड़ रुपये नकद भुगतान और 15,300 करोड़ रुपये के ऋण अधिग्रहण यानी कुल 18,000 करोड़ रुपये के प्रस्ताव के साथ सफल बोली लगायी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें