लाइव न्यूज़ :

काला नमक चावल को पूरी दुनिया में पहुंचाने को राज्यों के साथ मिलकर काम करेंगे: कृषि राज्यमंत्री

By भाषा | Updated: March 14, 2021 17:00 IST

Open in App

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), 14 मार्च केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने रविवार को कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें अपनी खुशबू और जायके के लिए मशहूर 'काला नमक' चावल को पूरी दुनिया में बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक कदम उठाएंगी।

चौधरी ने सिद्धार्थ नगर में आयोजित 'काला नमक महोत्सव' में हुई गोष्ठी के मौके पर कहा कि काला नमक चावल की महक को पूरी दुनिया में पहुंचाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर कदम उठाएंगी। इसके लिए बहुत जल्द एक वृहद किसान मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें कृषि विशेषज्ञ, वैज्ञानिक और बड़े उद्योगपति शामिल होंगे।

मंत्री ने कहा कि काला नमक चावल के उत्पादन के लिए जिलों में ऐसे ब्लॉक चुने जाएंगे जहां किसान खुद चावल की इस किस्म के बीज तैयार कर सकेंगे। इस काम में सरकार और किसान परस्पर सहयोग से काम करते हुए काला नमक चावल की खुशबू को दुनिया के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाएंगे।

केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री ने दावा किया कि नए कृषि कानूनों से किसानों की जिंदगी में बदलाव आएगा। किसान अब अपनी फसल को कहीं भी बेचने के लिए स्वतंत्र होंगे और उन्हें बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इन कानूनों को लेकर किसानों को बरगला रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित