लाइव न्यूज़ :

2020-21 के 11.32 करोड़ टन के उत्पादन लक्ष्य को पार कर लेंगे : नार्दर्न कोलफील्ड्स

By भाषा | Updated: January 23, 2021 18:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जनवरी कोल इंडिया की इकाई नार्दर्न कोलफील्ड्स लि. (एनसीएल) ने कहा है कि वह चालू वित्त वर्ष में आसानी से 11.32 करोड़ टन का उत्पादन लक्ष्य पार कर लेगी।

एनसीएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पी के सिन्हा ने कहा कि कंपनी ने उत्पादन, उत्पादकता और शोध एवं नवोन्मेषण के क्षेत्र में नए मानक स्थापित किए हैं। कंपनी देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

कंपनी ने बयान में कहा कि फिलहाल घरेलू कोयला उत्पादन में उसका योगदान 15 प्रतिशत का है।

सिन्हा ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मांग और आपूर्ति के अंतर को पूरा करने, कोयला आयात में कमी और मौजूदा ताप बिजली घरों के प्लांट लोड फैक्टर (पीएलएफ) की वजह से आगामी दशकों में घरेलू कोयले की मांग बढ़ेगी।

एनसीएल ने 2023-24 तक 13 करोड़ टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य रखा है। इससे यह कोल इंडिया के एक अरब टन के उत्पादन लक्ष्य में योगदान दे पाएगी। एनसीएल अपने ढांचे और सुविधाओं के उन्नयन के लिए 7,000 करोड़ रुपये का निवेश रही है। इससे कंपनी अपने उत्पादन में बढ़ोतरी कर सकेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?