लाइव न्यूज़ :

यात्री, दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री अगले कुछ महीनों में घटेगी: इंडिया रेटिंग्स

By भाषा | Updated: November 30, 2020 17:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर साख निर्धारण से जुड़ी इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च (इंड-रा) ने कहा है कि अगले कुछ महीनों में घरेलू यात्री और दोपहिया वाहनों की बिक्री घटेगी। इसका कारण डीलर के स्तर पर पहले का माल काफी संख्या में बचा होना है।

उसने कहा कि हालांकि वाहन उद्योग की वृद्धि अगले कुछ महीने बनी रहेगी।

इंड-रा ने एक बयान में कहा, ‘‘देश में त्योहारों का महीना खत्म होने के साथ, डीलरों के पास बचे हुए यात्री तथा दोपहिया वाहनों को देखते हुए अगले कुछ महीने थोक बिक्री कम होगी। डीलरों के पास इन वाहनों की उपलब्धता 21 दिन से अधिक की है।’’ फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (एफएडीए) ने 21 दिन के माल की सिफारिश की हुई है।

हालांकि, आर्थिक संकेतकों में सुधार के साथ कुल मिलाकर वाहन उद्योग का प्रदर्शन अगले दो-तीन महीने बेहतर रहने की उम्मीद है।

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि पिछले दो-तीन महीनों में मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) का जोर त्योहारों के दौरान अधिक मांग की उम्मीद में अपना माल डीलर के स्तर पर बढ़ाने पर रहा है।

उसने कहा कि इसके परिणामस्वरूप अगस्त, 2020 से उत्पादन का स्तर बढ़ा है। यात्री वाहनों तथा दोपहिया वाहनों का उत्पादन स्तर इस साल अक्टूबर में सालाना आधार पर क्रमश: 32 प्रतिशत और 40 प्रतिशत बढ़ा है।

इंडिया रेटिंग्स ने कहा, ‘‘हालांकि अगस्त-अक्टूबर के दौरान खुदरा बिक्री के मुकाबले थोक में उपलब्धता बढ़ने से डीलरशिप के स्तर पर खासकर दोपहिया वाहनों की उपलब्धता बढ़ी है। इस दौरान थोक के मुकाबले खुदरा बिक्री कम रही।’’

इस साल अक्टूबर के अंत में यात्री वाहनों के मामले में औसत उपलब्धता डीलरशिप के स्तर पर 35 से 40 दिन की रही जबकि पिछले साल यह 25 से 30 दिनों के लिये थी।

इसी प्रकार, दोपहिया वाहनों के मामले में औसत भंडार अक्टूबर के अंत में 50 से 55 दिनों का रहा जबकि पिछले साल इसी माह में यह 35 ये 40 दिनों के लिये था।

इस साल अक्टूबर में यात्री वाहनों का खुदरा पंजीकरण सालाना आधार पर 9 प्रतिशत कम रहा। वहीं दोपहिया, वाणिज्यिक वाहनों और तीन-पहिया वाहनों के मामले में यह कमी क्रमश: 27 प्रतिशत, 30 प्रतिशत और 65 प्रतिशत रही।

यह बताता है कि त्योहारों के दौरान अच्छी मांग के बावजूद उपभोक्ता मांग का स्तर कोविड पूर्व स्तर पर नहीं पहुंचा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख