लाइव न्यूज़ :

थोक महंगाई पिछले दो महीने के सबसे ऊंचे स्तर पर, आलू-प्याज सहित खाने-पीने तक सभी के बढ़े दाम

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 15, 2018 16:55 IST

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने तथा खाद्य पदार्थों के महंगा होने से थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित मुद्रास्फीति सितंबर महीने में बढ़कर दो महीने के उच्चतम स्तर 5.13 प्रतिशत पर पहुंच गयी।

Open in App

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने तथा खाद्य पदार्थों के महंगा होने से थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित मुद्रास्फीति सितंबर महीने में बढ़कर दो महीने के उच्चतम स्तर 5.13 प्रतिशत पर पहुंच गयी।

डब्ल्यूपीआई आधारित मुद्रास्फीति अगस्त में 4.53 प्रतिशत तथा पिछले साल सितंबर में 3.14 प्रतिशत थी।

सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, खाद्य पदार्थों में अगस्त के जहां 4.04 प्रतिशत की गिरावट रही वहीं सितंबर में इसमें और 0.21 प्रतिशत गिरावट रही। सब्जियों में सितंबर में 3.83 प्रतिशत अपस्फीति रही जो कि अगस्त में 20.18 प्रतिशत रही थी।

ईंधन एवं बिजली बास्केट में महंगाई पिछले साल सितंबर के मुकाबले इस साल 16.65 प्रतिशत बढ़ गई। पेट्रोल और डीजल की मुद्रास्फीति क्रमश: 17.21 प्रतिशत और 22.18 प्रतिशत रही तथा एलपीजी की मुद्रास्फीति 33.51 प्रतिशत रही।

खाद्य पदार्थों में आलोच्य माह के दौरान आलू 80.13 प्रतिशत महंगा हो गया जबकि प्याज एवं फलों के दाम क्रमश: 25.23 प्रतिशत और 7.35 प्रतिशत कम हुए। दालों के दाम भी 18.14 प्रतिशत गिरे।

इक्रा की प्रधान अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि हालिया कुछ दिनों में कच्चा तेल कुछ नरम हुआ है और उत्पाद शुल्क तथा वैट में कमी करने से भी ईंधनों पर राहत मिलेगी। लेकिन कमजोर रुपया इस महीने थोक मुद्रास्फीति को बढ़ाता रहेगा।

इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च के मुख्य अर्थशास्त्री डी.के.पंत ने कहा कि पिछले पांच महीनों से थोक मुद्रास्फीति चार प्रतिशत से अधिक है जिससे पता चलता है कि मांग मजबूत बनी हुई है लेकिन मांग वृद्धि की दर में क्रमिक कमी हो रही है।

पिछले सप्ताह जारी आंकड़ों में सितंबर महीने के दौरान खुदरा मुद्रास्फीति भी अगस्त के 3.69 प्रतिशत से बढ़कर सितंबर में 3.77 प्रतिशत पर पहुंच गयी।

टॅग्स :मुद्रास्फीतिपेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक