लाइव न्यूज़ :

विनिर्मित वस्तुओं के महंगे होने से जनवरी में थोक मुद्रास्फीति बढ़कर 2.03 प्रतिशत

By भाषा | Updated: February 15, 2021 17:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 फरवरी खाद्य पदार्थों की कीमतों में नरमी के बाद भी थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति जनवरी 2021 में बढ़कर 2.03 प्रतिशत हो गयी। इसका मुख्य कारण विनिर्मित वस्तुओं के दाम में तेजी आना है। ताजे आंकड़ों में इसकी जानकारी मिली।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में खाद्य पदार्थों की कीमतों में नरमी आयी। हालांकि विनिर्मित गैर-खाद्य वस्तुओं और ईंधन एवं बिजली वर्ग का मूल्य सूचकांक बढने से मुद्रास्फीति बढ़ी । विशेषज्ञ अगले कुछ महीने में कीमत वृद्धि की दर के रफ्तार पकड़ने का अनुमान जाहिर कर रहे हैं।

थोक (डब्ल्यूपीआई) मुद्रास्फीति इससे पहले दिसंबर 2020 में 1.22 प्रतिशत और जनवरी 2020 में 3.52 प्रतिशत थी।

आंकड़ों के अनुसार, खाद्य पदार्थों की थोक मुद्रास्फीति जनवरी 2021 में शून्य से 2.8 प्रतिशत नीचे रही। यह एक महीने पहले यानी दिसंबर 2020 में शून्य से 1.11 प्रतिशत नीचे थी।

इस दौरान सब्जियों की थोक मुद्रास्फीति शून्य से 20.82 प्रतिशत नीचे रहे पर आलू की थोक मुद्रास्फीति इस दौरान 22.04 प्रतिशत रही।

ईंधन एवं बिजली की मुद्रास्फीति शून्य से 4.78 प्रतिशत नीचे रही तबकि दिसंबर में इस वर्ग में मुद्रास्फीति शून्य से 8.72 प्रतिशत नीचे थी।

गैर-खाद्य श्रेणी में मुद्रास्फीति इस दौरान 4.16 प्रतिशत रही। मुख्य मुद्रास्फीति (खाद्य और मूल्य प्रशासन के तहत आने वाली वस्तुओं को छोड़ कर विनिमित चीजों के थोक मूल्य पर आधारित महंगाई दर) जनवरी 2021 में 27 महीने के उच्च स्तर 5.1 प्रतिशत पर रही।

इक्रा की प्रधान अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि मुख्य मुद्रास्फीति में तेज वृद्धि के असर को प्राथमिक खाद्य सामग्रियों के दामों में तेज गिरावट ने संतुलित कर दिया।

इक्रा ने कहा कि बिजली की बढ़ती मांग तथा अधिक होती कीमतों के चलते अप्रैल-जून तिमाही में मुख्य मुद्रास्फीति सात से साढ़े सात प्रतिशत तक पहुंच सकती है।

नायर ने कहा, ‘‘अगले कुछ महीने में मुख्य थोक मुद्रास्फीति में तेज उछाल आ सकता है। हम अब वित्त वर्ष 2021-22 में औसत थोक मुद्रास्फीति पांच से साढ़े पांच प्रतिशत रहने की उम्मीद कर रहे हैं, बशर्ते कि उपलब्ध टीके कोरोना वायरस के नये स्वरूपों के खिलाफ निष्प्रभावी साबित न हो जायें और इससे जिंसों की कीमतें, उपभोक्ताओं का भरोसा व कारोबारी धारणा कमजोर न हो जाये।’’

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पांच फरवरी को मौद्रिक नीति घोषणा में ब्याज दरों को लगातार चौथी बैठक में अपरिवर्तित रखा। रिजर्व बैंक ने घोषणा करते हुए कहा था कि निकट-भविष्य में मुद्रास्फीति का परिदृश्य अनुकूल हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?