लाइव न्यूज़ :

थोक मुद्रास्फीति 25 महीने का न्यूनतम स्तर, जुलाई में घट कर 1.08 प्रतिशत पर पहुंची

By भाषा | Updated: August 14, 2019 17:48 IST

वाणिज्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई महीने में थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित खाद्य वर्ग की मुद्रास्फीति जून के 6.98 प्रतिशत से नरम होकर 6.15 प्रतिशत पर आ गयी।

Open in App

खाद्य सामग्री, ईंधन तथा विनिर्मित उत्पादों की कीमतें कम होने के कारण थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित मुद्रास्फीति जुलाई महीने में 1.08 प्रतिशत पर आ गयी। यह थोक मुद्रास्फीति में लगातार तीसरे महीने आयी कमी है। यह 25 महीने के निम्नतम स्तर पर है। थोक मुद्रास्फीति जून में 2.02 प्रतिशत तथा पिछले साल जुलाई में 5.27 प्रतिशत थी।

इससे पहले जून 2017 में यह इससे नीचे 0.90 प्रतिशत पर थी। जुलाई में खुदरा मुद्रास्फीति भी जून के 3.18 प्रतिशत की तुलना में नरम होकर 3.15 प्रतिशत रही है। रिजर्व बैंक मौद्रिक नीति पर निर्णय करते समय खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर ही गौर करता है। लेकिन इसमें तेज गिरावट के कारण अगली मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में भी रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत दर घटाये जाने की संभावना को बल मिलता है।

वाणिज्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई महीने में थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित खाद्य वर्ग की मुद्रास्फीति जून के 6.98 प्रतिशत से नरम होकर 6.15 प्रतिशत पर आ गयी।

थोक मूल्य सूचकांक में खाद्य वस्तुओं को 15 प्रतिशत भारांश दिया गया है। खाद्य वस्तुओं के वर्ग में आलू के भाव में गिरावट जारी रही। आलू में जून का भाव एक साल पहले की तुलना में 24.27 प्रतिशत नीचे रहा। जुलाई में यह सालाना आधार पर 23.63 प्रतिशत सस्ता था।

सब्जियों के वर्ग में मुद्रास्फीति 24.76 प्रतिशत से गिरकर 10.67 प्रतिशत रह गयी। हालांकि फलों में थोक मुद्रास्फीति में तेज वृद्धि देखने को मिली और यह जून के 1.87 प्रतिशत की तुलना में जुलाई में 15.38 प्रतिशत पर पहुंच गयी।

ईंधन एवं बिजली वर्ग में थोक भाव सालाना आधार पर और गिरे है। गत जून में इस वर्ग में थोक मूल्य सूचकांक सालाना आधार पर 2.20 प्रतिशत कम था। जुलाई दरें एक साल पहले से 3.64 प्रतिशत नीचे आ गयीं।

अखाद्य सामग्रियों में थोक मुद्रास्फीति 5.06 प्रतिशत से कम होकर 4.29 प्रतिशत पर आ गयी। विनिर्मित उत्पादों में थोक मुद्रास्फीति 0.94 प्रतिशत से गिरकर 0.34 प्रतिशत पर आ गयी।

थोक मूल्य सूचकांक में विनिर्मात उत्पादों की 64.23 प्रतिशत हिस्सेदारी होती है। इक्रा की प्रधान अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि निकट भविष्य में थोक मुद्रास्फीति के नरम रहने का ही अनुमान है। हालांकि रुपया के कमजोर रहने से आयात की लागत में वृद्धि देखने को मिल सकती है।

एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज के मुद्रा शोध प्रमुख राहुल गुप्ता ने कहा कि थोक मुद्रास्फीति में गिरावट अप्रत्याशित है। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य कारण खाद्य सामग्रियों की मुद्रास्फीति में कमी आना रहा है।

टॅग्स :मुद्रास्फीतिसेंसेक्सनिफ्टीशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?