लाइव न्यूज़ :

व्हर्लपूल ऑफ इंडिया का शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में दोगुना उछलकर 413 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: November 1, 2021 16:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक नवंबर वाशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर जैसे टिकाऊ उपभोक्ता सामान बनाने वाली कंपनी व्हर्लपूल ऑफ इंडिया का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में दोगुना से अधिक उछलकर 413.19 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी को रसोई घर में उपयोग होने वाले उपकरण बनाने वाली कंपनी एलिका इंडिया में बहुलांश हिस्सेदारी के अधिग्रहण से लाभ हुआ है।

व्हर्लपूल कॉरपोरेशन की अनुषंगी व्हर्लपूल ऑफ इंडिया ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2020-21 की इसी तिमाही में उसे 134.67 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

कंपनी की परिचालन आय चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में मामूली रूप से बढ़कर 1,607.10 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2020-21 की इसी तिमाही में 1,598.47 करोड़ रुपये थी।

व्हर्लपूल ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक विशाल भोला ने कहा कि मांग मजबूत हुई है। ‘‘अप्रत्याशित लागत और ईंधन की महंगाई से हमारे मार्जिन पर असर पड़ा। हालांकि, कीमत में वृद्धि और उत्पादकता संबंधी गतिविधियों के जरिये उसके असर को कम किया गया है।’’

सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही के दौरान, व्हर्लपूल ऑफ इंडिया ने एलिका इंडिया में 424.8 करोड़ रुपये में 38 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी हासिल की। इससे कंपनी की कुल हिस्सेदारी 87 प्रतिशत हो गई।

उन्होंने कहा, ‘‘मौजूदा परिसंपत्तियों के उचित मूल्यांकन के कारण अधिग्रहण के परिणामस्वरूप 324 करोड़ रुपये का एकमुश्त लाभ हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम