लाइव न्यूज़ :

गेहूं खरीद 70 प्रतिशत बढ़कर 292.52 लाख टन पर पहुंची: सरकार

By भाषा | Updated: May 3, 2021 21:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मई केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि चालू 2021-22 के रबी विपणन सत्र में अब तक गेहूं की खरीद 70 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 292.52 लाख टन तक पहुंच गई है। इस खरीद से लगभग 28.80 लाख किसानों को लाभ पहुंचा है।

सरकारी उपक्रम, भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और राज्य एजेंसियां ​​न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद अभियान चला रही हैं।

एक साल पहले की इसी अवधि में गेहूं खरीद 171.53 लाख टन रही थी।

इस वर्ष केन्द्र सरकार के कहने पर हरियाणा और पंजाब ने किसानों को एमएसपी का अप्रत्यक्ष रूप से भुगतान करने के बजाय सीधे उनके बैंक खातों में ऑनलाइन हस्तांतरण व्यवस्था को अपनाया है।

खाद्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘दो मई, 2021 तक 292.52 लाख टन से अधिक की खरीद के साथ पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और अन्य राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों में गेहूं की खरीद तेज गति से चल रही है।’’

पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश तीन राज्य हैं जिन्होंने अब तक गेहूं की खरीद में बड़ा योगदान दिया है।

पंजाब में गेहूं की खरीद 114.76 लाख टन, हरियाणा 80.55 लाख टन और मध्य प्रदेश 73.76 लाख टन तक पहुंच गई है।

गेहूं खरीद के इस कार्यक्रम से लगभग 28.80 लाख किसान लाभान्वित हुए है।

किसानों को एमएसपी भुगतान के संबंध में, मंत्रालय ने कहा कि पंजाब में लगभग 17,495 करोड़ रुपये और हरियाणा में लगभग 9,268.24 करोड़ रुपये सीधे किसानों के खाते में स्थानांतरित किए गए हैं।

यह पहली बार है कि पंजाब के किसानों को उनकी गेहूं फसल की बिक्री के एवज में सीधे बैंक खातों में भुगतान मिलना शुरू हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?