लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में गेहूं खरीद एक अप्रैल से शुरु होगी: दुष्यंत चौटाला

By भाषा | Updated: March 13, 2021 22:34 IST

Open in App

चंडीगढ़, 13 मार्च हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार ने मंडी स्तर पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के साथ रबी फसलों की खरीद करने की सभी व्यवस्थाएं की हैं।

उन्होंने कहा कि रबी फसलों की खरीद दो चरणों में शुरू होगी।

चौटाला, जो खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग भी संभालते हैं, ने कहा कि राज्य सरकार एक अप्रैल से गेहूं और सरसों की खरीद शुरू करेगी और 10 अप्रैल से जौ, चना और दालों की खरीद करेगी।

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘अगर कोई ट्रांसपोर्टर 48 घंटे में बाजार से फसल नहीं उठाता है, तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।''

एक सरकारी बयान में शनिवार को कहा गया कि उप मुख्यमंत्री ने यहां रबी फसलों की खरीद प्रक्रिया से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, वी उमाशंकर और अतिरिक्त मुख्य सचिव पी के दास तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

यहां बैठक के दौरान, चौटाला ने फसल को समय पर उठाने, खरीद प्रक्रिया के सुचारू संचालन और यह सुनिश्चित करने के बारे में दिशा-निर्देश दिए कि किसी भी किसान या "आढ़तियों" (कमीशन एजेंट) को कोई समस्या नहीं हो।

उन्होंने जोर देकर कहा कि किसानों को किसी भी स्तर पर अपनी फसल बेचने में किसी समस्या का सामना नहीं करना चाहिए।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उन किसानों से एमएसपी दाम पर गेहूं, सरसों, जौ, दाल और चना की खरीद करेगी, जिन्होंने अपनी फसलों को ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर पंजीकृत कराया हैं।

चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को फसल का भुगतान 48 घंटे के भीतर किया जाए।

उन्होंने कहा कि मंडियों से फसलों को समय पर उठाने के लिए उपयुक्त व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा, "ट्रांसपोर्टरों को 48 घंटे के भीतर उठाने का आदेश दिये गये है, अन्यथा वे जुर्माना भरने के लिए तैयार रहें।"

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक 7.5 लाख किसानों ने अपनी फसल बेचने के लिए पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। किसानों को पहले ही सूचित कर दिया जाएगा कि वे किस दिन अपनी फसल बिक्री के लिए मंडियों में ला सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?