लाइव न्यूज़ :

व्हाट्सऐप पेश करेगी कुछ समय बाद गायब हो जाने वाले संदेश भेजने का फीचर

By भाषा | Updated: November 5, 2020 16:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर फेसबुक के स्वामित्व वाली संदेश ऐप व्हाट्सऐप ने अपने मंच पर कुछ समय बाद गायब हो जाने वाले संदेश भेजने का फीचर पेश करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। ग्राहकों को इस महीने में ही व्हाट्सऐप चैट पर सात दिन बाद खुद से मिट जाने वाले संदेश भेजने की सुविधा मिल जाएगी।

व्हाट्सऐप से पहले ऐसी ही सुविधा फेसबुक अपने इंस्टाग्राम मंच पर पेश कर चुकी है। इस मंच पर सिर्फ एक बार देखकर गायब हो जाने वाले संदेश भेजने की सुविधा उपलब्ध है।

व्हाट्सऐप ने कहा कि चैट में बातचीत के दौरान जितना संभव हो सके उतना करीब होने का अनुभव कराने के लिए कंपनी ने यह फीचर पेश किया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि व्हाट्सऐप पर गायब होने वाले संदेश को पेश करने में कंपनी बहुत रोमांचित महसूस कर रही है। जब भी ग्राहक इस फीचर को चालू करेंगे तब सात दिन बाद चैट से संदेश खुदबखुद गायब हो जाएंगे। इससे चैटिंग को और अधिक निजी बनाने में मदद मिलेगी।

व्हाट्सऐप ने कहा कि किसी एक व्यक्ति के साथ चैट के दौरान दोनों में से कोई भी इस फीचर को चालू कर सकता है। जबकि समूह चैट में यह नियंत्रण एडमिन के पास होगा।

कंपनी ने कहा कि हम सात दिन में संदेश गायब होने की सुविधा इसलिए शुरू कर रहे हैं ताकि चैट के हमेशा बने रहने का बोझ ना रहे। वहीं व्यक्ति यह ना भूल जाए कि उसने क्या संदेश भेजा था। ऐसे में यदि आपने कोई दुकान का पता भेजा है या खरीदारी की सूची तो वह आपकी चैट में जरूरत के लिए कुछ दिन पड़ी रहे और बाद में गायब हो जाए।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी