लाइव न्यूज़ :

व्हाट्सऐप, एनएसडीसी ने युवाओं के लिए कौशल विकास, उद्यमिता अवसरों से जुड़ी पहल शुरू की

By भाषा | Updated: June 24, 2021 17:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जून राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) और व्हाट्सऐप ने बृहस्पतिवार को व्हाट्सऐप का डिजिटल स्किल चैंपियंस कार्यक्रम शुरू किया जिसका उद्देश्य भारतीय युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने के लिए डिजिटल कौशल का प्रशिक्षण देना है।

यह साझेदारी सहयोग के दो वृहद क्षेत्रों को चिह्नित करती है - व्हाट्सऐप डिजिटल स्किल्स एकेडमी, और प्रधानमंत्री कौशल केंद्र (पीएमकेके) एवं व्हाट्सऐप बिजनेस ऐप प्रशिक्षण।

इस कार्यक्रम के जरिए स्कूल और विश्वविद्यालयों के छात्रों को डिजिटल एवं ऑनलाइन कौशल हासिल करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने पर उन्हें व्हाट्सऐप और एनएसडीसी 'डिजिटल स्किल चैंपियन' प्रमाणपत्र देंगे।

यह पाठ्यक्रम एक मॉड्यूल प्रारुप पर आधारित है। इसके तहत देश के तीसरी और चौथी श्रेणी के शहरों के शिक्षा परिसरों में छात्रों को कौशल प्रदान किया जाएग। इन शहरों के युवाओं को डिजिटल सुरक्षा और ऑनलाइन निजता के महत्वपूर्ण पहलुओं के लिहाज से प्रशिक्षण दिया जाएगा।

व्हाट्सऐप इंडिया के निदेशक (सार्वजनिक नीति) श्रीवंत ठुकराल ने कहा कि कंपनी घनी आबादी वाले क्षेत्रों में शिक्षा एवं वित्तीय सेवाओं जैसे विभिन्न समाधान पेश करने के लिए एक "विश्वस्त डिजिटल सहयोगी" बनना चाहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?