लाइव न्यूज़ :

जलवायु परिवर्तन से क्या हो सकता है, कोविड19 संकट उसकी एक बानगी है:सिन्हा

By भाषा | Updated: April 28, 2021 23:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल संसद की वित्त-विषयक स्थायी समिति के चेयरमैन जयंत सिन्हा ने बुधवार को कहा कि ‘ जलवायु परिवर्तन बहुत ही गंभीर मुद्दा है’ और कोविड-19 महामारी का संकट एक तरह से वास्तव में इस बात की बानगी है कि पर्यावरण में बदालव पर रोक नहीं लगी तो कैसी-कैसी मुसीबतें आ सकती हैं।

सिन्हा बांबे वाणिज्य उद्योग मंडल (बीसीसीआई) के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत के सामने रोजगार सृजन एक भारी चुनौती है। देश में नौकरी के अवसर उस गति से नहीं पैदा हो रहे हैं, जिस गति से इसकी जरूरत है।

जलवायु परिवर्तन के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘ यह आज एक गंभीर मुद्दा है .... कोराना वायरस का संकट वास्तव में एक तरह से इस बात की झलक है कि जलवायु परिवर्तन पर अंकुश नहीं लगाया गया तो क्या घटित हो सकता है।’’

उन्होंने कहा कि दुनिया में कोविड-19 महामारी ने जो तांडव किया है उसको देश के सभी लोग चिंतित हैं। सिन्हा ने कहा कि जब सार्स वायरस (श्वसन-तंत्र में गंभीर संक्रमण उत्पन्न करने वाला विषाणु) आया था तो महामारियों के हर प्रतिष्ठित विशेषज्ञ ने चेतावनी दी थी दुनिया किसी गंभीर वैश्विक महामारी के संकट में पड़ने वाली है।

उन्होंने कहा ‘ वास्तव में लोगों को लगता है कि कोराना महामारी कोई बड़ी बात नहीं है। इससे बड़ी महामारी भी आ सकती है।’ उन्होंने कहा कि दुनिया इसकी रोकथाम के लिए कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि देशों को दीर्घकालिक चुनौतियों का सामना करने का तरीका नहीं पता है।

उन्होंने जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में यह भी कहा कि ‘कुछ साल में समुद्र तल ऊंचा होने से मुंबई जलमग्न होगा।’

सिन्हा ने कहा कि भारत में लोग अच्छी नौकरी खोजते हैं पर हम पर्याप्त गति से अच्छे अवसर सृजित नहीं कर पा रहे हैं।’

उन्होंने कहा कि बड़े उद्योगों के लिए नवप्रवर्तन करना कठिन होता है पर बड़ी कंपनियां कार्बन उत्सर्जन कम करने के उपाय कर एक अच्छा काम कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा