लाइव न्यूज़ :

वीवर्क इंडिया ने टाटा स्काई ब्रॉडबैंड के साथ एक साल का करार किया

By भाषा | Updated: June 18, 2021 16:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली 18 जून किराए पर कार्यालय उपलब्ध कराने वाली कंपनी वीवर्क इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि उसने 250 कर्मचारियों के लिये कार्यालय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए टाटा स्काई ब्रॉडबैंड के साथ एक साल का करार किया है।

वीवर्क इंडिया ने एक बयान में कहा कि टाटा स्काई ब्रॉडबैंड ने उसकी ऑन-डिमांड एंटरप्राइज सेवा के लिए एक साल का करार किया है। टाटा स्काई उपयोग के अनुसार भुगतान करेगा।

उसने कहा कि टाटा स्काई ने अपने 250 कर्मचारियों के लिए यह सेवा ली है, जो छह राज्यों में वीवर्क के 35 केंद्रों में कही से भी काम कर सकते हैं।

वीवर्क ने एक व्यक्तिगत माइक्रोसाइट भी प्रदान की है, जो केवल टाटा स्काई ब्रॉडबैंड के कर्मचारियों के लिए होगी। यह माइक्रोसाइट टाटा स्काई ब्रॉडबैंड कर्मचारियों को सभी केंद्रों पर कार्यक्षेत्र, सम्मेलन कक्ष, पार्किंग और अन्य सुविधाओं को बुक करने की अनुमति देगा।

गौरतलब है कि वीवर्क ने 2017 में भारत में प्रवेश किया। उसके दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे और हैदराबाद में 35 सुविधा केंद्र हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा