लाइव न्यूज़ :

वेस्टलाइफ अगले वित्त वर्ष में 25-30 नए मैकडॉनल्ड्स स्टोर खोलेगी

By भाषा | Updated: January 31, 2021 18:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 जनवरी हार्डकैसल रेस्तरां का स्वामित्व रखने वाली वेस्टलाइफ डेवलपमेंट लि. को उम्मीद है कि अगली तिमाही से उसका कारोबार कोविड-19 पूर्व के स्तर पर पहुंच जाएगा। कंपनी पश्चिम और दक्षिण भारत में मैकडॉनल्ड्स रेस्तरां की मास्टर फ्रेंचाइजी है।

वेस्टलाइफ डेवलपमेंट के एक अधिकारी ने कहा कि कंपनी की विस्तार यात्रा जारी रहेगी और वह अपने नेटवर्क पर स्टोर जोड़ेगी।

कंपनी की इस तिमाही में तीन नए स्टोर खोलने की योजना है। उसके बाद अगले वित्त वर्ष से कंपनी हर साल 25-30 नए स्टोर खोलेगी।

वेस्टलाइफ डेवलपमेंट के वाइस चेयरमैन अमित जटिया ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘यदि उपभोक्ताओं का भरोसा कायम रहता है, हम अगले दो-तीन माह में कोविड-19 के पूर्व के स्तर पर पहुंच जाएंगे।

जटिया ने कहा कि कंपनी दिसंबर में कोविड-19 पूर्व के स्तर के पास पहुंच गई है। ‘‘हमारा कारोबार हर महीने सुधर रहा है। दिसंबर में हमारी बिक्री कोविड-19 पूर्व के 97 प्रतिशत पर पहुंच गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?