लाइव न्यूज़ :

वेस्ट एल्म ने भारतीय बाजार में प्रवेश किया, रिलायंस ब्रांड्स के साथ साझेदारी में दो स्टोर शुरू किए

By भाषा | Updated: November 20, 2021 17:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 नवंबर घरेलू साजो-सामान क्षेत्र की वैश्विक कंपनी वेस्ट एल्म ने भारतीय बाजार में प्रवेश किया और रिलायंस ब्रांड्स के साथ साझेदारी में यहां दो स्टोर शुरू किए हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की इकाई रिलायंस ब्रांड्स ने एक बयान में कहा कि वेस्ट एल्म ने भारत में अपना पहला स्टोर इस साल अक्टूबर में जियो वर्ल्ड ड्राइव में खोला और इस सप्ताह गुड़गांव के एंबिएंस मॉल में दूसरा स्टोर खोला गया है।

अमेरिका के ब्रुकलिन में स्थित यह खुदरा विक्रेता कंपनी घर के लिए अपने आधुनिक डिजाइनों के लिए जानी जाती है, जो फर्नीचर, बिस्तर, स्नान, रसोई और भोजन, प्रकाश व्यवस्था, सजावट और अन्य चीजों सहित बेहतर ढंग से बनाए गए उत्पादों की एक श्रृंखला पेश करती है।

रिलायंस ब्रांड्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुनीत बहल ने कहा कि वेस्ट एल्म के नए स्टोर में एक जीवन शैली का अनुभव है और भारतीय बाजार में ब्रांड का प्रवेश व्यापक आधुनिक जीवन शैली से जुड़े ब्रांड की कमी को पूरा करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?