लाइव न्यूज़ :

अच्छी तरह से प्रबंधित कंपनियां इक्विटी निवेशकों को आकर्षित करती हैं: सीतारमण

By भाषा | Updated: October 4, 2021 19:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि कंपनी सचिवों की तरफ से व्यवसायों को दी गई सलाह से काफी फर्क पड़ता है, क्योंकि बेहतर संचालन व्यवस्था का अनुसरण करने वाली अच्छी तरह से प्रबंधित कंपनियां निवेशकों को आकर्षित करती हैं।

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय कंपनियों ने अपनी पारदर्शिता और बेहतर अनुपालन के कारण निवेश आकर्षित करने के लिहाज से पिछले वर्ष में अत्यधिक अच्छा प्रदर्शन किया है।

वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘पिछले कुछ वर्षों में जिस तेजी से अनुपालन से संबंधित मुद्दे कंपनियों के लिए अहम हो गए हैं, उससे कामकाज में अधिक पारदर्शी अच्छी तरह से प्रबंधित कंपनियां न सिर्फ बड़े निवेशकों, बल्कि छोटे खुदरा निवेशकों को भी आकर्षित कर रही हैं।’’

उन्होंने कहा कि इसलिए एक कंपनी के संचालन और विस्तार के लिए कंपनी सचिव की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है।

वह इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) के 53वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब सरकार पुराने कानूनों को हटाने और कंपनी अधिनियम में सजा के प्रावधानों को कम करने के लिए संशोधन लाने की कोशिश कर रही हैं, कंपनी सचिव के काम का दायरा बढ़ रहा है।

सीतारमण ने कहा, ‘‘2020 और आज के बीच आप देखते हैं कि बहुत सारे खुदरा निवेशक भारतीय शेयर बाजार में दिलचस्पी ले रहे हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘खुदरा निवेशक सहित बहुत सारे निवेशक बाजार में जा रहे हैं, कंपनियां विदेशों से बहुत अधिक धन आकर्षित कर रही हैं, और यह सब केवल इसलिए संभव है, क्योंकि आप (कंपनी सचिव) यहां हैं और कंपनियों को बेहतर अनुपालन की सलाह देने का काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस