लाइव न्यूज़ :

'भारत की कमजोर बैंकिंग प्रणाली में दो साल में होगा सुधार, बुरा समय बीता'

By भाषा | Updated: July 31, 2018 18:05 IST

एस एण्ड पी की ‘‘भारतीय बैंकों के लिये बुरा समय बीत चुका है’’ नामक रिपोर्ट में एजेंसी ने कहा कि अगले दो साल के दौरान बैंकों की रेटिंग कम होने के बजाय बढ़ने की ज्यादा संभावना है।

Open in App

नई दिल्ली, 31 जुलाईः सरकार की ओर से अतिरिक्त पूंजी मिलने और फंसे कर्जों के मोर्चे पर सुधार से देश की बैंकिंग प्रणाली प्रणाली कुछ सालों में मजबूत हो जाएगी। वैश्विक रेटिंग एजेंसी एस एण्ड पी ग्लोबल रेटिंग्स ने मंगलवार को एक रपट में यह अनुमान जताया है। 

एस एण्ड पी की ‘‘भारतीय बैंकों के लिये बुरा समय बीत चुका है’’ नामक रिपोर्ट में एजेंसी ने कहा कि अगले दो साल के दौरान बैंकों की रेटिंग कम होने के बजाय बढ़ने की ज्यादा संभावना है। लेकिन इस मामले में कमजोर जोखिम प्रबंधन और आंतरिक नियंत्रण की वजह से बैंकों में ज्यादा सुधार आने की संभावनायें सीमित हो जातीं हैं। 

एस एण्ड पी ग्लोबल रेटिंग क्रेडिट विश्लेषक गीता चुघ ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि भारतीय बैंकों ने गैर- निष्पादित कर्ज की पहचान की है और अब पूरी प्रणाली में कमजोर कर्ज के काफी बड़े हिस्से के कवर कर लिया गया है। ऐसी राशि कुल रिण का 13 से 15 प्रतिशत तक है।’’ 

रेटिंग एजेंसी के मुताबिक भारतीय बैंकों के प्रदर्शन में मार्च 2020 को समाप्त होने वाले साल में सुधार आ जायेगा। हालांकि, इस स्थिति में देरी हो सकती है यदि कृषि क्षेत्र में बड़ी मात्रा में गैर- निष्पादित कर्ज की स्थिति बनती है। उदाहरण के तौर पर इस क्षेत्र में सरकार की तरफ से की जाने वाली कर्ज माफी कर्ज अनुशासन को बिगाड़ सकती है। अचल संपत्ति के समक्ष दिये जाने कर्ज में भी स्थिति संवेदनशील है। 

एजेंसी ने कहा है कि बैंकों में फंसे कर्ज की समस्या का निपटान किये जाने और सरकार की तरफ से पूंजी डाले जाने से बैंकों का कमजोर पूंजी आधार मजबूत होगा। रिजर्व बैंक ने कर्ज के मामले में नियमों को सख्त किया है। कंपनियों का मुनाफा चढ़ा है। नये दिवाला एवं रिण शोधन अक्षमता कानून के तहत गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों का त्वरित निपटारा बैंकों को फंसे कर्ज के भंवर से बाहर निकालेगा। देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :बैंकिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

कारोबारBank Holiday: ईद-उल-फितर पर बैंक बंद रहेंगे या खुले? 20 और 21 मार्च के बैंक अवकाश पर बड़ी अपडेट, यहाँ देखें लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित