लाइव न्यूज़ :

निर्यात में हम तेजी से कोविड-19 के पूर्व के स्तर पर पहुंच रहे हैं : वाणिज्य सचिव

By भाषा | Updated: February 3, 2021 18:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन फरवरी देश का निर्यात तेजी से कोविड-19 के पूर्व के स्तर पर पहुंच रहा है। वाणिज्य सचिव अनूप वधावन ने बुधवार को यह बात कही।

उन्होंने कहा कि जनवरी में देश के निर्यात में सकारात्मक वृद्धि हुई है और हम तेजी से महामारी पूर्व का स्तर हासिल करने की ओर अग्रसर हैं।

वधावन ने कहा कि निर्यात के मामले में भारत नए ‘मोर्चे’ खोल रहा है और आज मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की आपूर्ति अन्य देशों को कर रहा है।

वधावन ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘निर्यात रफ्तार पकड़ रहा है। हम तेजी से कोविड-19 के पूर्व के स्तर पर पहुंच रहे हैं।’’

वाणिज्य सचिव ने कहा कि उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना से हमारा विनिर्माण का आधार मजबूत होगा। इससे हमारा निर्यात अपनी सही क्षमता हासिल कर पाएगा।

जनवरी में लगातार दूसरे महीने निर्यात में बढ़ोतरी हुई। जनवरी में निर्यात सालाना आधार पर 5.37 प्रतिशत बढ़कर 27.24 अरब डॉलर पर पहुंच गया। फार्मास्युटिकल्स और इंजीनियरिंग क्षेत्रों के अच्छे प्रदर्शन से निर्यात की स्थिति बेहतर हुई है।

निर्यातित उत्पादों पर शुल्क और करों की छूट (आरओडीटीईपी) योजना के बारे में पूछे जाने पर वधावन ने कहा कि इसके लिए दरों तथा उत्पादों की पहचान का काम चल रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘इस योजना को लेकर कार्य अग्रिम चरण में है।’’

इस योजना के तहत ऐसे केंद्रीय, राज्य और स्थानीय शुल्कों और करों को लौटाया जाएगा, जिनपर अभी छूट या रिफंड नहीं मिला है।

यह पूछे जाने पर कि कुछ विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के सदस्यों ने भारत द्वारा कई वस्तुओं पर सीमा शुल्क बढ़ाने को लेकर चिंता जताई है, सचिव ने कहा कि सभी शुल्क दरें निर्धारित दायरे में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय