लाइव न्यूज़ :

दुष्प्रचार के जरिये हमें निशाना बनाया जा रहा है, अदालत जाएंगे : अडाणी समूह

By भाषा | Updated: January 23, 2021 15:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जनवरी अरबपति उद्योगपति गौतम अडाणी की अगुवाई वाले अडाणी समूह ने कहा है कि दुष्प्रचार और दुर्भावना से प्रेरित झूठे ऑनलाइन अभियान के जरिये उसे निशाना बनाया जा रहा है। समूह ने शनिवार को कहा कि वह अपने हितों की रक्षा के लिए कार्रवाई करेगा और अदालत में मामला दायर करेगा।

अडाणी समूह ने अपने ट्विटर हैंडल पर बयान में हालांकि किसी विशेष आरोप का जिक्र नहीं किया है। बयान में कहा गया है कि कुछ निहित स्वार्थ वाले तत्व देश के रणनीति हितों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

समूह के ट्विटर हैंडल पर डाले गए पोस्ट ‘दुष्प्रचार के खिलाफ कार्रवाई की जरूरत पर खुला पत्र’ में कहा गया है कि समूह पर इस दुष्प्रचार अभियान का असर पड़ रहा है।

बयान में कहा गया है कि ‘सच्चाई, उद्देश्य और निष्पक्षता’ सही व संतुलित पत्रकारिता के सिद्धान्त हैं।

‘‘लेकिन कई अवसरों पर अडाणी समूह को दुष्प्रचार के जरिये निशाना बनाया जाता है। हम दुर्भावना से प्रेरित ऑनलाइन मीडिया अभियान का भी शिकार बने हैं। हमारे परिचालन को लेकर झूठा प्रचार किया जा रहा है, जिससे शेयरधारकों का नुकसान हो रहा है।’’

गुजरात के अरबपति उद्योगपति गौतम अडाणी पर आरोप लगता रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में उन्हें अनुचित फायदा पहुंचाया जा रहा है। हाल के समय में समूह पर आरोप लगा है कि तीन विवादास्पद कृषि कानूनों से उसे लाभ होगा।

भाजपा सांसद सुब्रमण्यन स्वामी ने पिछले सप्ताह आरोप लगाया था कि अडाणी समूह पर बैंकों की गैर-निष्पादित आस्तियों (एनपीए) का 4.5 लाख करोड़ रुपये का बकाया है। हालांकि, समूह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि उसने कभी बैंक कर्ज चुकाने में चूक नहीं की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?