लाइव न्यूज़ :

अरविंद की अंकुर इकाई का अपशिष्ट छोड़ने का कनेक्शन काटा गया

By भाषा | Updated: November 30, 2021 13:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर कपड़ा और परिधान क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अरविंद लिमिटेड की अहमदाबाद की अंकुर इकाई का अपशिष्ट छोड़ने का (एफ्लूएंट डिस्चार्ज) कनेक्शन काट दिया गया है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि गुजरात उच्च न्यायालय के आदेश के बाद यह कदम उठाया गया है।

अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) की सीवेज लाइनों में गंदा पानी छोड़ने वाली वाली सभी इकाइयों को बंद करने के उच्च न्यायालय के आदेश के बाद कंपनी की अंकुर इकाई सहित लगभग 141 इकाइयों के अपशिष्ट छोड़ने वाले कनेक्शन काट दिए गए हैं।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में अरविंद लिमिटेड ने कहा कि उसने इस आदेश के खिलाफ गुजरात उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है जिसपर तीन दिसंबर को सुनवाई होने की संभावना है।

कंपनी ने कहा, ‘‘अंकुर इकाई को शोधित औद्योगिक अपशिष्ट को छोड़ने के लिए संबंधित विभागों से आवश्यक मंजूरी मिली हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित