लाइव न्यूज़ :

वॉरेन बुफे ने गेट्स फाउंडेशन से इस्तीफा दिया, नेतृत्व ढांचे को लेकर जुलाई में होगी योजना की घोषणा

By भाषा | Updated: June 23, 2021 23:24 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 23 जून (एपी) वॉरेन बुफे ने बुधवार को बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन (बीएमजी) के ट्रस्टी के पद से इस्तीफा दे दिया। बिल एण्ड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के संस्थापकों के बीच तलाक की कार्रवाई चल रही है।

वारेन की तरफ से यह बयान उस समय आया है, जब कुछ सप्ताह पहले बिल और मेलिंडा गेट्स ने शादी के 27 साल बाद तलाक लेने की घोषणा की है। हालांकि, उन्होंने कहा है कि मिलकर फाउंडेशन का कामकाज करते रहेंगे।

बिल एण्ड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन दुनिया की सबसे बड़ी परोपकारी संस्था है।

वॉरेन बुफे ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘चार साल से मैं ट्रस्टी रहा हूं -- एक निष्क्रिय ट्रस्टी -- मेरे कोष को पाने वाले इस फाउंडेशन का, बिल एण्ड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन। मैं अब इस पद से इस्तीफा दे रहा हूं, जैसा कि मैंने बर्कशायर के अलावा अन्य सभी कॉर्पोरेट बोर्ड के संबंध में किया है।’’

बीएमजी के सीईओ मार्क सुजमैन हैं, उन्हें मेरा पूर्ण समर्थन है, हाल में उन्हें चुना गया है। मेरा लक्ष्य शत प्रतिशत फाउंडेशन के लोगों के साथ है। इन लक्ष्यों को पाने के लिये मेरा शारीरिक तौर पर यहां होना जरूरी नहीं है।

बर्कशायर हाथवे के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी बुफे ने कहा कि वह समूह में अपने पूरे हिस्से को देने के अपने लक्ष्य तक पहुंचने के आधे रास्ते पर है। वह 4.1 अरब डॉलर के शेयर पांच न्यासों को दान में दे रहे हैं। इसमें 3.2 अरब डालर से अधिक बीएमजी फाउंडेशन को दिये गये हैं। इसके साथ ही इस फाउंडेशन को उन्होंने कुल 33 अरब डालर दे दिये हैं। सुजमैन ने एक बयान में यह कहा।

सुजमैन ने कहा, ‘‘मुझे पता है कि वारेन के जाने से फाउंडेशन के संचालन को लेकर सवाल खड़े होंगे।’’ उन्होंने कहा कि वह उनके (वारेन), बिल और मेलिंडा के साथ फाउंउेशन के संचालन को लेकर सक्रिय तौर पर विचार करते रहे हैं। फाउंडेशन के संचालन में दीर्घकालिक तौर पर स्थिरता और निरंतरता तथा निर्णय के लिये विचार विमर्श करते रहे हैं। बिल और मेलिंडा के हाल में तलाक की घोषणा के परिपेक्ष में यह बातचीत होती रही है। मैं इस बारे में अतिरिक्त जानकारी जुलाई में साझा करूंगा।’’

कुछ लोगों ने इस परोपकारी संस्था के निदेशक मंडल में बदलाव की बात कही है जिससे कि फाउंडेशन को दिशा देने के लिये इसमें और लोगों को शामिल किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?