लाइव न्यूज़ :

योजनाओं को बंद करने पर यूनिटधारकों की सहमति को वोटिंग 26-28 दिसंबर को : फ्रैंकलिन टेंपलटन

By भाषा | Updated: December 7, 2020 15:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर फ्रैंकलिन टेंपलटन म्यूचुअल फंड ने सोमवार कहा कि उसने छह निश्चित आय योजनाओं को उचित तरीके से बंद करने के लिए यूनिटधारकों की मंजूरी मांगी है।

कंपनी ने बयान में कहा कि इस बारे में यूनिटधारकों के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग प्रक्रिया 26 से 28 दिसंबर तक चलेगी। उसके बाद 29 दिसंबर को संबंधित योजनाओं के यूनिटधारकों की बैठक होगी। यूनिटधारकों को इस बारे में मत देना है कि क्या इन योजनाओं को बंद किया जाना चाहिए या नहीं। यदि यूनिटधारक योजनाओं को बंद नहीं करने के पक्ष में मत देते हैं, तो इन योजनाओं को खरीद और निकासी के लिए पुन: खोल दिया जाएगा।

उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को फ्रैंकलिन टेंपलटन को एक सप्ताह के भीतर यूनिटधारकों की बैठक बुलाने और छह म्यूचुअल फंड योजनाओं को बंद करने के बारे में उनकी सहमति लेने का निर्देश दिया था।

फ्रैंकलिन टेंपलटन एमएफ ने कहा कि मतदान की प्रक्रिया का उद्देश्य कंपनी के ट्रस्टियों द्वारा छह योजनाओं को बंद करने के फैसले के बारे में यूनिटधारकों की मंजूरी प्राप्त करना है। यूनिटधारकों से प्रत्येक योजना के लिए अलग-अलग मंजूरी ली जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक मतदान की प्रक्रिया को संपन्न कराने की जिम्मेदारी फिनटेक को दी गई है।

कंपनी का मानना है कि यदि यूनिटधारक योजनाओं को बंद करने के पक्ष में मत देते हैं, तो यह उनके लिए लाभदायक होगा क्योंकि इससे संपत्तियों का मौद्रिकरण सुगमता से हो सकेगा और उन्हें अधिकतम मूल्य मिल सकेगा।

फ्रैंकलिन टेंपलटन ने 23 अप्रैल को छह बांड म्यूचुअल फंड योजनाओं को बंद करने की घोषणा की थी। जिन योजनाओं को बंद किया गया है कि उनमें फ्रैंकलिन इंडिया लो डुरेशन फंड, फ्रैंकलिन इंडिया अल्ट्रा शॉर्ट बांड फंड, फ्रैंकलिन इंडिया शॉर्ट टर्म इनकम प्लान, फ्रैंकलिन इंडिया क्रेडिट रिस्क फंड, फ्रैंकलिन इंडिया डायनमिक एक्यूरल फंड और फ्रैंकलिन इंडिया इनकम अपॉरच्यूनिटीज फंड शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें