लाइव न्यूज़ :

भारत में हर साल एक इलेक्ट्रिक कार उतारेगी वोल्वो

By भाषा | Updated: March 9, 2021 20:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मार्च स्वीडन की लक्जरी कार कंपनी वोल्वो कार्स भारत में हर साल एक इलेक्ट्रिक कार पेश करेगी। इसकी शुरुआत अक्टूबर में पूर्ण इलेक्ट्रिक एसयूवी एक्ससी40 रिचार्ज से होगी। वोल्वो का इरादा 2030 तक पूर्ण इलेक्ट्रिक कार कंपनी बनने का है।

कंपनी ने 2040 तक खुद को कॉर्बन तटस्थ बनाने का लक्ष्य तय किया है। कंपनी ने कहा कि वह भारत में अपनी डीलरशिप को हरित डीलरशिप में बदलने के लिए भी काम कर रही है।

वोल्वो कार इंडिया के प्रबंध निदेशक ज्योति मल्होत्रा ने कहा, ‘‘हम अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी एक्ससी40 रिचार्ज की बुकिंग जून से शुरू करेंगे। 2025 तक हमारी वार्षिक बिक्री में इलेक्ट्रिक कारों की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत होगी।’’

उन्होंने कहा कि एक्ससी40 रिचार्ज को वैश्विक स्तर पर काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। भारत में भी हम ऐसी उम्मीद कर रहे हैं। ‘‘हमारा भारतीय बाजार में हर साल एक इलेक्ट्रिक कार उतारने का इरादा है। 2030 तक हम पूर्ण इलेक्ट्रिक कार कंपनी बनने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?