लाइव न्यूज़ :

भारत में वाहनों की कीमत एक जनवरी से बढ़ाएगी वॉल्वो

By भाषा | Updated: December 30, 2021 18:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर स्वीडन की कार विनिर्माता कंपनी वॉल्वो बढ़ती लागत के मद्देनजर भारत में अपने चुनिंदा वाहनों की कीमतों में आगामी एक जनवरी से एक लाख रुपये से लेकर तीन लाख रुपये तक की वृद्धि करेगी।

वॉल्वो कार इंडिया ने कहा कि संशोधित मूल्यों के तहत उसका एसयूवी एक्ससी40 टी4 आर डिजाइन संस्करण दो लाख रुपये अधिक कीमत के साथ 43.25 लाख रुपये का होगा, वहीं एक्ससी60 बी5 इन्सक्रिप्शन एसयूवी की कीमत 1.6 लाख रुपये वृद्धि के साथ 63.5 लाख रुपये होगी।

इसी तरह अगले महीने से कंपनी की सेडान एस90 कार तीन लाख रुपये महंगी हो जाएगी और इसकी कीमत 64.9 लाख रुपये होगी, वहीं एसयूवी एक्ससी90 एक लाख रुपये बढ़ी हुई कीमत के साथ 90.9 लाख रुपये में मिलेगी।

कीमत बढ़ने की वजह बताते हुए कंपनी ने कहा, ‘‘पिछले कुछ साल में विदेशी मुद्रा विनिमय में उतार-चढ़ाव की स्थिति, वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में अवरोध, महामारी की वजह से लगी पाबंदियां और महंगाई आदि कारक रहे हैं जिनकी वजह से माल की कीमत बढ़ गई।’’

वॉल्वो कार इंडिया के प्रबंध निदेशक ज्योति मल्होत्रा ने कहा कि पूरे भारतीय वाहन उद्योग की तरह वॉल्वो कार पर भी कच्चे माल की बढ़ती लागत का असर रहा है।

वॉल्वो कार इंडिया अपने सभी डीजल मॉडलों का उत्पादन चरणबद्ध तरीके से बंद कर रही है और पूरी तरह पेट्रोल से चलने वाली कार बना रही है।

मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, मर्सिडीज-बेंज और ऑडी आदि वाहन निर्माता कंपनियां भी जनवरी से गाड़ियों की कीमतें बढ़ने की घोषणा कर चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार